चंदौली

चंदौली।नव वर्ष पर सैलानियों का पर्यटक स्थल पर उमड़ा हुजूम


चंदौली। नव वर्ष का पर्व लोगों ने काफी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। जिसकी तैयारी ३१ दिसम्बर की रात से शुरु हो गयी थी। देर रात तक जग कर पुराने साथ को विदा किया वही नये साल को उत्साह भरे वातावरण में सेलिब्रेट किया। रात से ही एक दूसरे को बधाई संदेश भेजना शुरु हो गया। कोई मैसेज भेजकर तो कोई फोन से तो कोई उपहार देकर एक दूसरे को नये साल की बधाई दी। इसके साथ ही लोगों ने विभिन्न पर्यटक स्थलों, देवस्थलों आदि स्थानों पर जाकर नये साथ को मनाया। वही कुछ लोग घर पर ही विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार नव वर्ष 2023 पर चंदौली जनपद तथा बिहार, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी तथा आसपास के सैलानियों का हुजूम पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैलानी पर्यटक स्थलों पर पूरे लाव लश्कर के साथ खाना बनाने की सामग्री व अन्य संसाधनों के साथ अपने अपने साधन पर सवार होकर नए वर्ष का शुभारंभ मौज मस्ती वह खुशी के साथ मनाने के लिए निकल पड़े। पूर्वांचल का स्वर्ग कहे जाने वाले क्षेत्र के नौगढ़ थाना अंतर्गत पर्यटक स्थल राजदरी देवदरी में सैलानियों को मुख्य गेट पर वन विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क तथा प्रति व्यक्ति व वाहन का शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति मिलती है। राजदरी देवदरी के मनोरम छटा को देखने के लिए राजदरी देवदरी के विहंगम नजरों को देखने के लिए सैलानी अपने साथियों के साथ नए वर्ष का सेलिब्रेशन किया। तमाम सैलानियों ने बताया कि राजदरी देवदरी में पर्यटक की दृष्टि से जितना शुल्क लिया जाता है उतना उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पाती है। इसके अलावा भोजन पानी व अन्य खाद्य सामग्री कीमत से ज्यादा मिल रही थी जो कि बाहर से ले जाना उनके लिए अवरोध है। उसी मौके का फायदा उठाकर ठेकेदारों द्वारा सामानों की कीमत से अधिक में बिक्री कर उसका भरपूर लाभ उठा रहे थे। 2414 भारतीय पर्यटक 290 कार 3 बस और 290 बाइक इतनी गाड़ी राजदरी गेट से प्रवेश किया। वही राजदारी गेट से दो लाख से अधिक वन विभाग की टीम ने प्रवेश शुल्क वसूली की। चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी विनोद पांडे ने बताया कि नियमानुसार वन विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क ही पहुंचने वाले सैलानियों से लिया जाता है। इस दौरान आनंद दुबे रिशु दुबे अवधेश सिंह चंद्रशेखर गौरव तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।