Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

चिराग पासवान को किससे खतरा? विदेश गए LJPR चीफ की अचानक बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय का नया ऑर्डर


 पटना। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिलेगी। चिराग की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंप दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। अब चिराग पासवान को Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बता दें पहले चिराग की सुरक्षा का जिम्मा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पास था। अब सीआरपीएफ टेक ओवर करेगी।

पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चिराग की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही थी। अगले कुछ दिनों में सीआरपीएफ एसएसबी से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेगी। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हालांकि, अचानक इस तरह का निर्णय क्यों लिया गया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।