News TOP STORIES खेल

Ind vs Ban T20WC 2022: एडिलेड में बारिश शुरू, मैच को रोका गया


नई दिल्ली,   रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड ओवल में अपना चौथा ग्रुप मैच खेल रही है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल व विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 66 रन बना लिए हैं और बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। अगर मैच नहीं होता है तो डकवर्थ-लुईस नियम के मुताबिक भारत अभी बांग्लादेश से 17 रन पीछे है। अगर बारिश होने की वजह से मैच को 10 ओवर का किया जाता है तो बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 23 रन बनाने का टारगेट मिल सकता है। 

लिटन दास का अर्धशतक

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने 21 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 3 छक्के व 6 चौके लगाए।

भारत की पारी, राहुल व कोहली के अर्घशतक का अर्धशतक 

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने केएल राहुल और रोहित शर्मा उतरे लेकिन रोहित केवल 2 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए राहुल और कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन 50 रन पूरा करते ही केएल राहुल भी शाकिब की गेंद पर मुस्तफिजुर को कैच थमा बैठे। सूर्युकमार यादव ने 30 रन की पारी खेली और शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली ने 37 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दिनेश कार्तिक ने 7 रन बनाए और वो रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली तो वहीं अश्विन भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम में किया गया एक बदलाव

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया और दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया। वहीं दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा बने जो पिछले मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। बांग्लादेश की टीम ने भी एक बदलाव किया और सौम्या सरकार की जगह शरिफुल इस्लाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शरिफुल इस्लाम, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। भारत के इस वक्त 4 अंक हैं और ये टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है तो वहीं बांग्लादेश की टीम के भी 4 अंक हैं और ये टीम भी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बन सकता है अगर वो भारत को हरा दे।

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पहले ही कह चुके हैं कि भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने आया है, लेकिन हम इस टीम को हराने आए हैं। यानी इशारा साफ है कि हम पूरी जी-जान लड़ा देंगे ऐसे में टीम इंडिया को इस टीम को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। भारतीय टीम की एक गलती उसे भारी पड़ सकती है और रोहित शर्मा को हर कदम फूंक-फूंक कर उठाने की जरूरत है।

  • 04:12 PM, 02 Nov 2022

    जानें अगर मैच 10 ओवर तक के लिए खेला गया तो क्या होगा

    बता देंं कि अगर मैच 10 ओवर तक ले लिए खेला जाता है तो बांग्लादेश को 18 गेंदों पर 23 की जरुरत होगी।

  • 04:03 PM, 02 Nov 2022

    भारत अभी बांग्लादेश से 17 रन पीछे

    फिलहाल खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 66 रन बना लिए हैं और बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। अगर मैच नहीं होता है तो डकवर्थ-लुईस नियम के मुताबिक भारत अभी बांग्लादेश से 17 रन पीछे है।

  • 04:03 PM, 02 Nov 2022

    बारिश की वजह से मैच रोका गया

    7 ओवर के बाद बारिश की शुरुआत हो गई है। खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दी गई है। दोनों टीमें मैदान के बाहर जा चुके हैं।

  • 04:00 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश का स्कोर- 66/0, ओवर 7

    सातवें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। पहली गेंद पर शांतो ने सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर लिटन ने डबल बटोर लिया। पांचवी गेंद पर शांतो ने 2 रन बटोर लिए। इस ओवर में 6 रन बने।

  • 03:54 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश का स्कोर- 60/0, ओवर 6

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर लिटन दास ने फाइन लेग के बायीं ओर से चौका जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर लिटन दास ने प स्‍क्‍वायर लेग की ओर छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर लिटन ने कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ दिया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 60 रन बनाए।

  • 03:51 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश का स्कोर- 44/0, ओवर 5

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर 2 रन बने। वहीं, तीसरी गेंद पर लिटन ने 3 रन बटोर लिए। इस ओवर में पांच रन बने। इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल आए। चौथी गेंद पर लिटन दास ने स्कूप के जरिए छक्का जड़ दिया।

  • 03:39 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश का स्कोर- 30/0, ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। दूसरी और तीसरी गेंद पर लिटन ने चौका जड़ दिया। तीन ओवर में 30 रन बने। 3 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश ने 16 रन बनाए।

  • 03:35 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश का स्कोर- 15/0, ओवर 2

    इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। इस ओवर की पहली गेंद पर लिटन दास ने सिंगल बटोर लिया। इस ओवर की पहली और चौथी गेंद पर अर्शदीप ने चौका जड़ दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगा। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 03:28 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश का स्कोर-2/0, ओवर 1

    बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने नाजमुल हुसैन शांतो और लिटन कुमार दास आए। वहीं, गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर शांतो ने अपना और टीम का खाता खोला। इस ओवर में दो रन बने।

  • 03:14 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-184/20, ओवर 20

    आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। दूसरी गेंद पर अश्विन ने शॅाट बॅाल पर छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर अश्विन ने मिड ऑफ की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन बने। भारत ने 20 ओवर में 184 रन बनाए।

  • 03:08 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-170/6, ओवर 19

    19वें ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल कैच आउट हो गए। महज 7 रन बनाकर अक्षर पटेल आउट हो गए। अक्षर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रवि अश्विन आए। दूसरी और तीसरी गेंद पर 2 सिंगल आए। चौथी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर विराट ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया।

  • 03:04 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 157/6, ओवर 18

    18वें ओवर में गेंदाबजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर 2 रन बने। इस ओवर में सिर्फ 7 रन बने।

  • 02:59 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 150/5, ओवर-17

    17वें ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्विप शॅाट के जरिए चौका बटोर लिया। इस ओवर में कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया। आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक रन आउट हो गए।

  • 02:52 PM, 02 Nov 2022

    हार्दिक पांड्या आउट, स्कोर-140/4, ओवर 16

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शॅाट बॅाल को मारन की कोशिश में गेंद सीधे यासिर अली के हाथों में मार बैठे। हार्दिक ने 6 गेंदों पर 5 रन बनाए। तीसरी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने अपना खाता खोल लिया। वही आखिरी गेंद पर अतिरिक्त बाउंसर की वजह से अंपायर ने नो बॅाल करारा दिया, लेकिन फ्री हिट गेंद का फायदा दिनेश कार्तिक उठा नहीं पाए।

  • 02:45 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 130/3, ओवर 15

    15वें ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। दूसरी गेंद पर हार्दिक ने 2 रन बटोर लिए। पांचवी गेंद पर विराट ने चौका लगा दिया। इस गेंद पर विराट के बल्ले से अंधरुनी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा पार कर गई।  पांचवी गेंद पर भी कोहली ने लोंग ऑन की ओर चौका जड़ दिया।

  • 02:41 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-119/3, ओवर 14

    भारत को तीसरा झटका कप्तान शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव के रूप में दिया। तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर सिंगल आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 119 रन बनाए।

  • 02:38 PM, 02 Nov 2022

    सूर्यकुमार यादव आउट, शाकिब अल हसन ने लिया विकेट

    4वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। लेट कट खेलने के प्रयास में चूक गए सूर्या। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए।

  • 02:36 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 115/2, ओवर 13

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। पहली ही गेंद पर सूर्या ने इनसाइड आउट ड्राइव लगाकर चौका बटोर लिया। वहीं, तीसरी गेंद पर सूर्या ने एक और चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने  डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में एक और चौका लगा दिया। 13 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए।

  • 02:32 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 100/2, ओवर 12

    बारवें ओवर में गेंदबाजी करने शाकिब अल हसन आए। पहली ही गेंद पर सूर्या के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद हवा में थी, लेकिन गेंद फिल्डर से दूर रह गई। इस गेंद पर 2 रन बने। इस ओवर में भारत के 100 रन बने। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 101 रन बनाए।

  • 02:28 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-92/2, ओवर 11

    11वें ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने सिंगल बटोर लिया। पांचवीं गेदं पर सूर्या ने दो रन बटोर लिए। 11 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए।

  • 02:23 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-86/2, ओवर 10

    कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में दिया। केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने 2 रन बटोर लिए। 10 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए।

  • 02:20 PM, 02 Nov 2022

    केएल राहुल कैच आउट, शाकिब अल हसन ने लिया विकेट

    10वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने डबल लेकर अर्धशतक बटोर लिया। इस ओवर में गेंदबाजी करने शाकिब अल हसन आए। इसी के साथ दूसरी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और मुस्तफिजुर ने राहुल का कैच ले लिया। केएल राहुल शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए।

  • 02:17 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 76/1, ओवर 9

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। पहली ही गेंद पर विराट ने मिड ऑफ की ओर से चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल चुरा लिया। चौथी गेंद पर केएल राहुल ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अंपायर ने इस गेंद नो बॅाल करार दिया गया। फ्री हिट गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से राहुल ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने रूम बनाकर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 24 रन आए।

  • 02:10 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-52/1, ओवर 8

    इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने स्पिनर शाकिब अल हसन आए। पहली गेंद पर राहुल ने ऑन साइड की ओर पंच करते हुए दो रन बटोर लिए। तीसरी गेंद पर राहुल ने सिंगल बटोर लिया। अगली गेंद पर कोहली ने लाउंग-ऑन की ओर सिंगल बटोर लिया। चौथी गेंद पर बैकफुट पर जाकर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने।

  • 02:06 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-42/1, ओवर 7

    सातवें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने ऑफ साइड की ओर सिंगल बटोर लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने दो रन बटोर लिए। पांचवी गेंद पर फ्लिक के जरिए कोहली ने सिंगल बटोर लिया। सात ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 42 रन बनाए।

  • 02:02 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 37/1, ओवर 6

    पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने 2 रन बटोर लिए। चौथी गेंद पर राहुल ने सिंगल चुरा लिया। पांचवी गेंद पर विराट कोहली के चालाकी से थर्ड मैन की दिशा में चौका बटोर दिया। इस ओवर में 7 रन बने। पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए।

  • 01:57 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-30/1, ओवर 5

    पांचवे ओवर की पहली गेंद पर  विराट कोहली ने कवर ड्राइव के जरिए चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर भाग्याशी रहे विराट कोहली। विराट के बल्ले से बाहरी किनारा लगते हुए स्लिप की ओर से गेंद सीमा रेखा पार कर गई। हालांकि दो गेंदों पर दो चौके लगने के बाद तस्कीन ने इस ओवर में अच्छी वापसी की। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 01:52 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 22/1, ओवर 4

    हसन अली ने भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में दिया। रोहित के बाद बैटिंग करने विराट कोहली आए। चौथी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले से बाहरी किनारा लगते हुए गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। वहीं, पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। चार ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर भारत ने 22 रन बनाए।

  • 01:49 PM, 02 Nov 2022

    रोहित शर्मा कैच आउट, हसन महमूद ने लिया विकेट

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित रूम बनाकर शॅाट खेलने के प्रयास में  सीधे बैकवर्ड प्‍वाइंट के फिल्डर यासिर अली के हाथों में कैच थमा बैठे। 2 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट हुए।

  • 01:46 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-13/0, ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदाबाजी करने एक बार फिर तस्कीन अहमद है। इस ओवर में रोहित शर्मा बड़ा शॅाट लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तस्कीन काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को एक जीवनदान मिल गया। रोहित ने पुल शॅाट लगाने की कोशिश की और बाउंड्री पर हसन महमूद ने कैच छोड़ दिया। तीन ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 11 रन बनाए।

  • 01:41 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 10/0, ओवर 2

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। इस ओवर की दूसरी गेंद को अंपायर ने नो बॅाल करार दिया है। हालांकि फ्री हिट पर केएल राहुल कोई फायदा नहीं उठा सके। तीसरी गेंद पर राहुल ने फ्लिक करते हुए सिंगल चुरा लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने ऑन साइड की ओर सिंगल बटोर लिया। वहीं, पांचवी गेंद पर केएल राहुल प स्‍क्‍वायर लेग बाउंड्री की दिशा में छक्का जड़ दिया। दो ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बनाए।

  • 01:36 PM, 02 Nov 2022

    भारत का स्कोर-1/0, ओवर 1

    भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और केएल राहुल आए। वहीं, गेंदबाजी करने तस्कीन अहमद आए। पहली गेंद पर केएल राहुल पूरी तरह चकमा खा गए। गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्ताने में गई। केएल राहुल इस समय पिच पर अपना समय ले रहे हैं।

    जरूरी है कि केएल राहुल आज अपने फॅार्म को तलाश करें। पहले तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बने। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने अपना और टीम का खाता सिंगल लेकर खोला। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने।

  • 01:29 PM, 02 Nov 2022

    रोहित शर्मा व केएल राहुल ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे

    भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा व केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुके हैं।

  • 01:24 PM, 02 Nov 2022

    दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर

    भारत और बांग्लादेश दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।

  • 01:23 PM, 02 Nov 2022

    दीपक हुड्डा बाहर, अक्षर पटेल अंदर

    दीपक हुड्डा को इस मैच से बाहर किया गया और उनकी जगह अक्षर पटेल की टीम में एंट्री हुई।

  • 01:22 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

    बांग्लादेश की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और सौम्या सरकार को ड्राप करके उनकी जगह शरिफुल इस्लाम को जगह दी गई।

  • 01:20 PM, 02 Nov 2022

    रिषभ पंत को नहीं मिला मौका

    म्मीद ये की जा रही थी कि अगर दिनेश कार्तिक फिट नहीं होते हैं तो रिषभ पंत को मौका मिल सकता है, लेकिन वो पूरी तरह से फिट हैं और वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पंत को फिर से मौका नहीं मिल पाया।

  • 01:10 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

    नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।

  • 01:08 PM, 02 Nov 2022

    दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पहले को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया: रोहित शर्मा

    भारत की पहले बल्लेबाजी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, बोर्ड पर रन मायने रखते हैं। हम अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में सभी खेल महत्वपूर्ण हैं। पिछले मैच में हम अच्छा नहीं खेले थे। उम्मीद है कि हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं और दो अंक हासिल कर सकते हैं। यहां अच्छा मैदान और अच्छा माहौल साथ ही अच्छा मौसम भी है। हमनें टीम मे एक बदलाव किए हैं। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पहले को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

  • 01:08 PM, 02 Nov 2022

    भारतीय टीम में किया गया एक बदलाव

    टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया और दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया। वहीं दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा बने जो पिछले मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे।

  • 01:08 PM, 02 Nov 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

  • 01:02 PM, 02 Nov 2022

    भुवनेश्वर कर सकते हैं यह खास रिकॉर्ड अपने नाम

    T20I क्रिकेट की बात करें तो फिलहाल 9 मेडन ओवर के साथ भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के साथ बराबरी पर हैं। एक और मेडन ओवर डालते ही वह इस मामले में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे और अपने साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ देंगे।

  • 01:02 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश ने टास जीता, पहले किया गेंदबाजी का फैसला

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

  • 01:01 PM, 02 Nov 2022

    दिनेश कार्तिक का खेलना संदिग्ध

    दिनेश कार्तिक इंजरी की वजह से शायद इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, हो सकता है उनकी जगह रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले।

  • 01:00 PM, 02 Nov 2022

    एडिलेड में विराट कोहली के नाम पर 5 शतक

    एडिलेड ओवल की बात करें तो इस मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन क्रिकेट के हर पारूप में अच्छा रहा है औव इस ग्राउंड पर अब तक 5 शतक लगा चुके हैं।

  • 12:58 PM, 02 Nov 2022

    भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई थी। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल रहे थे। इस मैच में टीम इंडिया को संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी।

  • 12:57 PM, 02 Nov 2022

    टी20 मुकाबलों में भारत का पलड़ा रहा है भारी

    गौरतलब है कि पिछले 2 सालों में भारत और बांग्लादेश के बीच एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। पिछली बार साल 2019 के नवंबर महीने में भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी बार मुकाबला खेला गया था। इस साल हुए एशिया कप में भी भारत का सामना बांग्लादेश से नहीं हुआ था। हालांकि टी20 में भारत और बांग्लादेश का जब भी आमना सामना हुआ है, भारत का पलड़ा हमेशा भारी ही रहा है। दोनों टीमों के बीच 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 बार बांग्लादेश को मात दी है। वहीं 1 बार बांग्लदेश, भारत को हराने में कामयाब रहा है।

  • 12:56 PM, 02 Nov 2022

    बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

    नजमुल हुसैन शंटो, सौम्या सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), यासिर अली, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, तास्कीन अहमद।

  • 12:55 PM, 02 Nov 2022

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

  • 12:48 PM, 02 Nov 2022

    दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा मैच

    सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतना होगा फिलहाल दोनों टीमों के हैं 4-4 अंक।