चंदौली। चकिया पुलिस व शहाबगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। दोनों थानों की संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान व जनपद चंदौली के अलग-अलग जगहों से चोरी के 10 बाइकों के साथ चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति वाहन अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के साथ वांछित वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के गठित टीम ने अलग अलग जगहों से चोरी हुए 10 बाइकों की बरामदगी करते हुए चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें चोरों की पहचान सचिन बियार निवासी पिपराकला बबुरी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र निवासी ग्राम भीषमपुर चकिया विजय कुमार निवासी पिपराकला बबुरी, दीपक कुमार निवासी पिपरी कला बबुरी के रूप में हुई हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि हम सभी का एक गिरोह हैं। जिसमे सचिन और छोटेलाल राजस्थान व चंदौली के भिन्न भिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल को चोरी करते है।
Related Articles
हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई कर बन सकेंगे डाक्टर, : पीएम मोदी
Post Views: 3,690 चंदौली/जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को निजी मेडिकल कालेजों की फीस आधी करने की बात कही। साथ ही कहा कि गरीब का बच्चा अंग्रेजी नहीं पढ़ पाता तो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कर डाक्टर बन सकेगा। पीएम मोदी गुरुवार को चंदौली और जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यूक्रेन […]
बड़े भाई के निधन पर भावुक शिवपाल बोले- नेता जी अब हमारे बीच नहीं, इसे स्वीकार कर पाना कठिन
Post Views: 1,689 नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]
चंदौली। एसआरवीएस के विजयी छात्रों को दी बधाई
Post Views: 1,628 चकिया। स्थानीय क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास शिक्षण संस्थान के बच्चों ने सीबीआई बोर्ड की इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के छात्र गौरव सिंह 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में टॉप किया। वही दूसरे नंबर पर सुजय पांडेय, ने 93.60 अंक प्राप्त किए है। इसके अलावा अनंत 92.20 […]




