मुगलसराय। डाउन डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सेना के एक जवान ने महिला यात्री के साथ छेडख़ानी कर दी। रात में ट्रेन जब स्थानीय जंक्शन पर पहुंची तो पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर। आरपीएफ की महिला टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया। कामाख्या, आसोम राज्यनिवासी महिला यात्री राजधानी के आरक्षित कोच बी.8 के बर्थ नंबर 17 पर नई दिल्ली से यात्रा कर रही थी। सकलडीहा-कुछमन स्टेशन से ट्रेन के कुछ आगे बढ़ते ही रात्रि 12 बजे बर्थ के ऊपर लेटा दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी जितेंद्र सिंह नीचे उतर गया और कोच में इधर.उधर घूमने लगा। कुछ देर के बाद वह अपने बर्थ के पास आया और महिला से छेडख़ानी करने लगा। पीडि़ता के शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए और महिला को बचाने आगे आए। सभी यात्री जवान को भला.बुरा कहने लगे। महिला ने कोच अटेंडेंट को मामले की सूचना दी। कंट्रोल के जरिए मामले की जानकारी सुरक्षा कर्मी व मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनामिका, फुलवंती व सत्यवती के साथ बाल गंगाधर, मुकेश कुमार को दी गई। ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर रात 12.42 बजे पहुंची। जवानों ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और पीडीडीयू जीआरपी को सूचना दी। महिला की तहरीर पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
चंदौली।वृद्घ की मौत पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Post Views: 629 सकलडीहा। नईबाजार चौकी अन्र्तगत नरैना गांव के समीप गुरूवार को शाम साढ़े तीन बजे करीब ट्रैक्टर की धक्का लगने से 60 वर्षीय बुर्जुग की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सकलडीहा नईबाजार मार्ग पर बरठी गांव के समीप शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग […]
चंदौली।दुर्गा पूजा: श्रद्घालुओं ने किये मां के दर्शन पूजन
Post Views: 772 चंदौली। अबकी बार दुर्गा पूजा प्रतिमा महोत्सव सादगी के साथ मना। कोविड.19 महामारी के प्रकोप के कारण दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता अबकी बार भी देखने को नहीं मिली। बावजूद इसके शासन के दिशा.निर्देश का पालन करते हुए जगह-जगह पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गयी। गुरुवार को नवरात्रि की नवमीं को दर्शन-पूजन […]
चंदौली।मुख्यमंत्री का जनपद दौरा आज
Post Views: 264 चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी में हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच से लेकर पंडाल तक की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एडीजी, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और […]