चंदौली। समाजवादी पार्टी के नेता मनोज सिंह डब्लू इन दिनों यूपी के बाद हैदराबाद में राजनीतिक डंका बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने डाला छठ पर्व पर हैदराबाद में बड़े आयोजन का मंच तैयार किया। उसकी आगवानी की और उसे यूपी-बिहार के लोगों का संगम एवं समागत स्थल का स्वरूप दे डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सीने स्टार खेसारीलाल यादव ने अपने सुरीली आवाज से रंग भरा और अपनी माटी से हजारों मील दूर रोजी.रोजगार के लिए प्रवास किए यूपी.बिहार के लोगों को झूमने, नाचने व उल्लासित होने का मौका दिया। इसी बीच मनोज सिंह डब्लू माइक संभाला और मंच पर आकर यूपी.बिहार की एकता का बिगुल फूंक डाला। उन्होंने हैदराबाद में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में यूपी-बिहार की एकता को बनाए रखने और उसका ऐहसास कराने का आह्वान किया। साथ ही भोजपुरी फिल्म स्टार व गायब खेसारी लाल यादव के संभावित राजनीति कैरियर की आधारशीला भी उसी मंच पर रखते हुए उन्हें दिल्ली भेजने की बात तक कह डाली। जिससे वहां मौजूद जनता की जय.जयकार से पूरा का पूरा ग्राउंड गूंज हो उठा। दरअसल हैदराबाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू का दूसरा घर कहा जाता है। यदि वह चंदौली नहीं होते हैं तो हैदराबाद में अपनों के बीच अपना समय व स्नेह बांट रहे होते हैं। मनोज सिंह डब्लू ने हैदराबाद और आसपास के इलाकों में रोजगार के लिए बसे बिहार व यूपी के उन लोगों के लिए बड़ा आयोजन रखा जो इस बार लाख जद्दोजहद के बाद भी अपने घर नहीं लौट पाए।
Related Articles
चंदौली। नगर पंचायत द्वारा करायी जा रही नाले की सफाई
Post Views: 527 चकिया। स्थानीय नगर पंचायत चकिया में बने छोटे तथा बड़े नालों की साफ.सफाई नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। सफाई कर्मचारियों की मदद से नालों की साफ. सफाई प्रशासक उप जिलाधिकारी अजय मिश्रा व अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम के निर्देशों के क्रम में जारी है। बारिश का मौसम शुरू […]
महाप्रबंधकने मंडलके स्टेशनोंका किया निरीक्षण
Post Views: 365 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के साथ निरीक्षण का कार्यक्रम शुरु किया। महापंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने सर्वप्रथम मंडल में स्थित भारतीय रेल के सबसे बड़े यार्ड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक […]
चन्दौली। एसडीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
Post Views: 338 सकलडीहा। शासन की ओर से शनिवार और रविवार को प्रारंभिक अहर्ता पेट की परीक्षा होगा। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किये जाने का निर्देश दिया। […]