

Related Articles
Ayodhya : कर्नाटक की महिला श्रद्धालु का हीरा जड़ित मंगलसूत्र चोरी, दर्शन के लिए गई थी हनुमानगढ़ी
Post Views: 430 अयोध्या। रामनगरी में उचक्कों ने फिर एक श्रद्धालु को अपना शिकार बना लिया। इस बार कर्नाटक की एक महिला श्रद्धालु का हीरा जड़ित मंगलसूत्र किसी ने पार कर दिया। महिला के पति कर्नाटक के मैसूर नजरबाद निवासी जी रविशंकर ने प्राथमिकी थाना रामजन्मभूमि में पंजीकृत कराई है। वह शनिवार को पत्नी के […]
हिमाचल में चुनावी हुंकार भर गए मोदी, पूर्व की दिल्ली सरकारें निशाने पर,
Post Views: 705 ऊना/चंबा, । Narendra Modi Himachal Visit, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी बेला में ऊना और चंबा से हिमाचल प्रदेश की जनता में जोश भर गए। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात सहित बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास हिमाचल की जनता के लिए बड़े दीवाली गिफ्ट हैं। पीएम मोदी ने ऊना के इंदिरा स्टेडियम […]
कुंदरकी और मीरापुर के बाद सीसामऊ में भी बवाल, हिरासत में दो दर्जन से ज्यादा लोग
Post Views: 1,168 कानपुर। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। कुंदरकी और मीरापुर विधानसभा सीट पर बवाल के बाद अब सीसामऊ सीट पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।