कानपुर (आससे.)। इटावा जिले में उदी स्टेशन वाह जा रहा ओवरलोड ऑटो पछायगांव के कोरी का कुआं गांव में खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में सास बहू की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। एमपी के भिंड जिले के थाना भरोही में रेपुरा के रहने वाले एक परिवार सात लोग गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर पैसेंजर से उदी स्टेशन पहुंचा।यहां से एक ऑटो में सवार होकर बाह जैतपुर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी ऑटो में भिंड के थाना अटेर में रहने वाले रतनुपुरा के सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय भी सवार थे। ऑटो जैसे ही पछायगांव के कोरी का कुआं गांव के पास पहुंचा। तभी खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में अनीता (50) पत्नी भारत सिंह निवासी रेपुरा थाना बरोही भिंड मध्यप्रदेश और उनकी बुआ सास बिट्टनश्री (55) पत्नी केशव सिंह निवासी चकपुरा थाना बरोही भिंड की मौत हो गई।वहीं, सरोजा देवी पत्नी बलवीर, आशादेवी पत्नी सत्यभान, सरस्वती पत्नी सुरेंद्र, छोटे पुत्र उमेश, महाराज सिंह पुत्र नर सिंह व सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय निवाई रातनूपुरा थाना अटेर भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एमपी के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
हाथरस भगदड़ मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार, आयोजक पर एक लाख का इनाम घोषित; ‘भोले बाबा’ अब भी फरार
Post Views: 501 हाथरस। सत्संग में भगदड़ के मामले में पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। घटना पर अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने बताया, “भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अभी तक 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।” […]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, यूपी के नए एडवोकेट जनरल बने अजय मिश्र
Post Views: 962 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए कमर कस ली है। राज्य में विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने जिलावार समीक्षा करने के लिए मंत्रियों को तैनात किया है। वहीं मंडलवार समीक्षा का जिम्मा खुद संभाल रखा है। इसी क्रम […]
योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच गाजियाबाद के इस विधायक का घनघनाया फोन, बुलाया गया लखनऊ
Post Views: 938 गाजियाबाद। योगी कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। इस बीच, गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) के भी योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनने […]




