दिल्ली में एक सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए इन कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन अभी इसका औपचारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।
एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली सरकार को स्कूल खोले जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले बड़े बच्चों के लिए कक्षाओं को खोला जाए फिर उसके बाद मिडिल और प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं। बताते चलें कि दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी कमेटी ने दिल्ली में कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी सहमति दी है।वहीं, मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। उन्होंने बताया कि, ” हमने अगले महीने के मध्य से विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) को फिर से खोलने का मन बना लिया है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के एहतियात के कारण फिलहाल बंद हैं। लेकिन हम इसे लेकर अतिरिक्त सतर्क हैं और महामारी को देखते हुए इस पर निर्णय करेंगे।”
Post Views: 923 नैनीताल : Accident in Dogaon: हल्द्वानी से सवारी लेकर अल्मोड़ा को जा रही केमू बस दोगांव के समीप अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ खाई में गिर गई। गनीमत रही कि खाई की ओर पेड़ से टकराकर बस रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। हालांकि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक […]
Post Views: 1,157 बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान गुरुवार सुबह अपने बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया था अभी वह मामले में अन्य आरोपियों के साथ आर्थर रोड सेंट्रल जेल(एआरसीजे) में बंद हैं।सीनियर खान गहरे रंग की हाफ ग्रे टी-शर्ट के साथ काले रंग […]
Post Views: 1,009 नई दिल्ली, । सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बारे में सरकार दो दिन में कोई न कोई फैसला ले लेगी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक टालते हुए सरकार से कहा कि अगर वह पिछले वर्ष की नीति से इतर कोई फैसला […]