दिल्ली में एक सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए इन कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन अभी इसका औपचारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।
एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली सरकार को स्कूल खोले जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले बड़े बच्चों के लिए कक्षाओं को खोला जाए फिर उसके बाद मिडिल और प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं। बताते चलें कि दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी कमेटी ने दिल्ली में कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी सहमति दी है।वहीं, मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। उन्होंने बताया कि, ” हमने अगले महीने के मध्य से विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) को फिर से खोलने का मन बना लिया है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के एहतियात के कारण फिलहाल बंद हैं। लेकिन हम इसे लेकर अतिरिक्त सतर्क हैं और महामारी को देखते हुए इस पर निर्णय करेंगे।”
Post Views: 4 नई दिल्ली, । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन अपने बयानों की वजह से हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। टी20 और वनडे टीम से बाहर हो चुके इस गेंदबाज ने जोरदार वापसी करते हुए अपनी जगह वापस हासिल की। टी20 विश्व कप खेला लेकिन इससे पहले टेस्ट टीम […]
Post Views: 1 बागपत। जिला प्रशासन ने पुराना कस्बा बागपत में केतीपुरा की नई बस्ती में कब्रिस्तान की जमीन बताते हुए बुलडोजर चलाकर सात मकानों को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद लोगों ने यहां जमीन खरीदकर मकान बनाए थे। जिला […]
Post Views: 11 अररिया। अररिया की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के मरंगी टोला वार्ड नंबर-11 में पहचान छिपाकर रह रहा बांग्लादेशी युवक नवाब 2018 में ही भारत आ गया था। भारत में घुसपैठ के लिए उसने नाव पद्मा नदी पार किया।\ बिहार के अररिया में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है जो पिछले […]