

Related Articles
कार्तिक मास में ऐसे करें तुलसी पूजा, श्री हरि के साथ बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Post Views: 791 नई दिल्ली, : कार्तिक मास के स्नान दान के साथ ध्यान जप का विशेष महत्व है। इस पूरे मास में भगवान विष्णु के साथ-साथ माता तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। कार्तिक मास 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा। माना जाता है कि कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और […]
orissaresults.nic.in पर ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 90.55% स्टूडेंट्स सफल
Post Views: 870 नई दिल्ली, । BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अहम है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, BSE), ओडिशा आज, यानी कि 6 जुलाई, 2022 को ओडिशा मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में 90.55% स्टूडेंट्स सफल […]
देवरिया हत्याकांड: सत्य प्रकाश दुबे के बेटे से मिलने पहुंचे CM योगी, सवाल पूछते रोने लगा मासूम
Post Views: 1,803 गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी वार्ड में भर्ती अनमोल दुबे (10) से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उसे हौसला दिया। सोमवार सुबह पिता सत्यप्रकाश दुबे सहित पूरे परिवार की हत्या (Deoria Murder News) देखने वाले इस मासूम को रुद्रपुर पुलिस ने यहां मरणासन्न हालत में भर्ती कराया था। गहरा मानसिक […]





ल्ली, । दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है।सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हेनले पासपोर्ट के इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथा सबसे खराब स्थान दिया गया है। 2022 की सूची के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट के साथ सिर्फ 31 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग जारी करता है। उन स्थानों की संख्या के अनुसार जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान को 108 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई बढ़ती यात्रा बाधाओं के परिणामस्वरूप सूचकांक के 16 साल के इतिहास में वैश्विक गतिशीलता का अंतर सबसे बड़ा है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।