बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के भोज के छपरा गांव में पुरानी रंजिशवश महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने के मामले में महिला के तहरीर पर तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त जानकारी देखते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के भोज के छपरा गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी लल्लन यादव का मंगलवार को पाटीदार रामेश्वर यादव उनकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्री पिंकी कुमारी व लकी कुमारी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही थी कि अचानक चारों लोग दुर्गावती देवी पर टूट पड़े और लाठी डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची एक से 112 नंबर पीआरबी वैन पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने गाली गलौज किया। उक्त चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
Related Articles
सपा ने जारी की एक और लिस्ट, बलिया से सनातन पांडेय पर फिर से जताया भरोसा
Post Views: 1,762 सपा ने बलिया से सनातन पांडेय को बनाया दोबारा उम्मीदवार बलिया। Ballia Lok Sabha Seat: बलिया लोकसभा सीट पर सपा ने फिर से सनातन पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह वर्ष 2019 के चुनाव में भी सपा और बसपा गठबंधन की ओर से सपा से उम्मीदवार थे। रसड़ा विधान सभा […]
मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन अन्य घायल
Post Views: 2,719 बलिया (उप्र), उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बभनौली गांव में आगे निकलने की होड़ में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बृहस्पतिवार शाम एक-दूसरे से आगे निकलने […]
बलिया : तेज रफ्तार ट्रक पलटी, स्कुटी सवार युवक आया चपेट में, घायल
Post Views: 2,175 सिकन्दरपुर (बलिया)। मंगलवार की सुबह हादसों की सुबह साबित हुई। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक एक कर तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई। तिलौली और सिवानकला की घटना के बाद तीसरी घटना क्षेत्र के पंदह स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सामने करीब 9 बजे हुई। जहां सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक विद्युत पोल से […]



