बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा पर जा रहे थे। गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह लाया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक को मुंह व पेट, हाथ पर तथा राजू को हांथ पर चोट लगा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने को लेकर आपस में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर बुधवार को यह घटना हुई है। घायलों के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
UP : बलिया में भाजपा प्रत्याशी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के वाहन पर हमला,
Post Views: 3,838 बलिया, । UP Election 2022 6th Phase: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठे चरण वाले विधानसभा क्षेत्र में मतदान के पहले प्रत्याशियों पर हमला हुआ है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहनों के काफिले पर हमले के बाद अब बलिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के वाहन […]
UP : बलिया में बोले पीएम – ‘यहां से मेरा भावुक रिश्ता, उज्ज्वला को बलिया ने दिशा दिखाई थी’
Post Views: 1,732 बलिया, । पूर्वांचल के बलिया जिले में छठवें चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। इस लिहाज से बलिया जिले में सियासी घमासान पूर्वांचल के अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। सोमवार को बलिया जिले में पीएम नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बलिया दोपहर बाद भाजपा […]
ओम प्रकाश राजभर का एलान- जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी को देंगे समर्थन
Post Views: 6,876 बलिया: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि […]




