Latest News उत्तर प्रदेश बलिया लखनऊ

UP : बैरिया में विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह


बलिया, । बैरिया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक परिदृश्य पल-पल बदल रहे हैं। भाजपा के टिकट से बेदखल विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) का दामन थाम लिया। चांदपुर स्थित आवास पर पहुंचे वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिंद तथा प्रदेश चुनाव प्रभारी उमेश साहनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए बैरिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह हर हाल में बैरिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक बनेंगे। प्रदेश में 165 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। 84 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सातवें चरण के चुनाव के लिए शेष सीटों की घोषणा हम कल करेंगे। सुरेंद्र सिंह पार्टी से 11 को यानी आज अपना नामांकन करेंगे।