बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के भोज के छपरा गांव में पुरानी रंजिशवश महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने के मामले में महिला के तहरीर पर तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त जानकारी देखते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के भोज के छपरा गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी लल्लन यादव का मंगलवार को पाटीदार रामेश्वर यादव उनकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्री पिंकी कुमारी व लकी कुमारी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही थी कि अचानक चारों लोग दुर्गावती देवी पर टूट पड़े और लाठी डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची एक से 112 नंबर पीआरबी वैन पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने गाली गलौज किया। उक्त चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
Related Articles
दुष्कर्मके दो आरोपी गिरफ्तार
Post Views: 929 हल्दी (बलिया)। पुलिस अधीक्षक डा० विपिन ताडा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना पुलिस ने गत शाम रामगढ़ ढाले से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मंगलवार की शाम को […]
UP : बलिया में बोले पीएम – ‘यहां से मेरा भावुक रिश्ता, उज्ज्वला को बलिया ने दिशा दिखाई थी’
Post Views: 1,722 बलिया, । पूर्वांचल के बलिया जिले में छठवें चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। इस लिहाज से बलिया जिले में सियासी घमासान पूर्वांचल के अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। सोमवार को बलिया जिले में पीएम नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बलिया दोपहर बाद भाजपा […]
बिना लाइसेंस मेडिकल की दुकान से एक लाख की दवा सीज
Post Views: 232 बलिया। बगैर लाइसेंस के संचालित हो रही एक दवा की दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने मेडिकल स्टोर में रखे लगभग एक लाख रुपए मूल्य के दवाओं को सीज कर दिया। इसके साथ ही दुकान में रखें चार दवाओं के नमूने लिए। औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल ने […]



