बलिया

दुष्कर्मके दो आरोपी गिरफ्तार


हल्दी (बलिया)। पुलिस अधीक्षक डा० विपिन ताडा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना पुलिस ने गत शाम रामगढ़ ढाले से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मंगलवार की शाम को उपनिरीक्षक विरेन्द्र प्रताप दुबे, का0 प्रदीप कुमार, हे0 का0 राम सिंह, अनिल सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे तब तक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मनियर थाना में दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त शहर से कमाण्डर जीप में बैठकर बैरिया में अपने किसी मित्र के यहाँ मिलने जा रहे है। सूचना मिलने पर काररवाई करते हुए थानाध्यक्ष श्री सिंह अपने हमराहियों के साथ रामगढ़ बैंक के पास बलिया से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरु कर दिया, तभी एक कमाण्डर जीप बलिया की ओर से आती हुई दिखायी दी। जब जीप को रोका गया तो जीप के डाले पर बैठे दो व्यक्ति गाड़ी से उतर कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया। पूछ-ताछ और तलाशी ली गयी तो उन्होंने अपना नाम सत्येन्द्र यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी धर्मपुरा थाना मनियर और सिंटू पर्वत पुत्र पवन पर्वत निवासी मठिया थाना मनियर बताया। पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।