नयी दिल्ली (आससे.)। पूर्वी हिन्द महासागर में 4 चीनी सर्वेक्षण जहाज समुद्र तल की मैपिंग कर रहे हैं। इसका खुलासा सेटेलाइट तस्वीरों से हुआ है। आशंका है कि एकत्र किए गए डेटा पनडुब्बी युद्ध के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक हो सकते हैं। पहले भी अक्सर चीनी सर्वेक्षण जहाजविशेष रूप से हिन्द महासागर में सक्रिय रहे हैं। वे समुद्री तल का व्यवस्थित मानचित्रण करते रहे हैं। हिन्द महासागर के विशाल समुद्र में व्यवस्थित रूप से मैपिंग करना चीन के बड़े अभियान का एक हिस्सा हो सकता है। मौजूदा समय में हिन्द महासागर में एक चीनी सर्वेक्षण जहाज जियांग यांग होंग-03 देखा जा रहा है। इसे लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है क्योंकि कोई भी जानकारी साझा किये बगैर इसकी मौजूदगी इंडोनेशियाई प्रादेशिक जल में देखी गई है। अब सेटेलाइट तस्वीरों से चीन द्वारा हिन्द महासागर के विशाल समुद्र में व्यवस्थित रूप से मैपिंग करने का खुलासा हुआ है जो चीन के बड़े अभियान का एक हिस्सा हो सकता है। पोत ट्रैकिंग डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि यह पहली बार नहीं है जब इस जहाज ने हिन्द महासागर क्षेत्र का दौरा किया है बल्कि यह पहले भी चीनी सर्वेक्षण में शामिल रहा है। साझेदारी में विश्लेषण किया गया है कि नागरिक अनुसंधान का संचालन करने के साथ-साथ ये जहाज नौसेना के योजनाकारों के लिए जानकारी एकत्र कर रहे हैं। विश्लेषण में कहा गया है कि चीन का हाइड्रोग्राफिक डेटा इक_ा करना नागरिक सुरक्षा के लिहाज से बड़ी आशंका पैदा करता है क्योंकि इसका उपयोग नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। पूर्वी हिन्द महासागर में चीनी नौसेना इसलिए विशेष रुचि ले रही है क्योंकि वह अपनी पनडुब्बी क्षमताओं का विस्तार करना चाहती है। इन सर्वेक्षणों के डेटा से चीन को अपनी पनडुब्बियों को नेविगेट करने में मदद मिल सकती है या आगे की संभावनाओं में सुधार हो सकता है। इंडोनेशिया और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पास चीन की सर्वेक्षण गतिविधियां, अमेरिकी नौसेना के प्रतिष्ठित फिश हुकÓ सेंसर नेटवर्क को खोजने से संबंधित हो सकती हैं। इन सेंसरों को हिन्द महासागर में प्रवेश करने वाली चीनी पनडुब्बियों को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओएसआईएनटी) के विश्लेषकों ने चीन सरकार के सर्वेक्षण जहाजों पर नजर रखनी शुरू की तो अब खुलासा हुआ है कि चीन के चार जियांग यांग होंग शोध जहाज पिछले दो वर्षों में विशेष रूप से सक्रिय रहे हैं। राज्य महासागरीय प्रशासन द्वारा संचालित ये जहाज पिछले दशक में बनाए जा रहे जहाज़ों की अपेक्षाकृत नए हैं। इससे यह साबित होता है कि चीन अपने सर्वेक्षण जहाज के बेड़े को कितना महत्व देता है।
Related Articles
अब पाकिस्तान की नीयत से तालिबान भी नाराज, बिना नोटिस बंद किया चमन बॉर्डर
Post Views: 448 पाकिस्तान की सरकार और अफगानिस्तान के तालिबान में सब कुछ सामान्य नहीं है. तालिबान ने पाकिस्तान से लगती चमन-स्पिन बोल्दाक बॉर्डर को अचानक और बिना किसी नोटिस बंद कर दिया है. पाकिस्तान और तालिबानी निजाम वाले अफगानिस्तान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कम से कम वैसा ठीक तो कतई […]
इस्राइल: नई सरकार की तैयारी, नेतन्याहू के पद छोड़ने पर हिंसा की आशंका
Post Views: 483 इस्राइल में आठ विपक्षी दलों की नई सरकार बनने के प्रबल आसार हैं। आठ पार्टियों का गठबंधन देश में सरकार बनाने का एलान कर चुका है। इस बीच इस्राइल में अमेरिका में हुई कैपिटल हिल जैसी हिंसा की शंका है। 12 साल बाद इस्राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बिदा हो […]
Russia Ukraine Crisis : रूस और यूक्रेन संकट को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से की बात
Post Views: 729 नई दिल्ली, । रूस और यू्क्रेन संकट को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज पीएम मोदी से फोन पर बात की है। साथ ही पीएम मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं की पीएम मोदी से ऐसे समय में बातचीत हुई है […]