रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
चन्दौली : सड़क हादसे में मासूम सहित तीन की मौत, परिजनोंमें कोहराम
Post Views: 1,152 अलीनगर (चन्दौली)। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप मंगलवार की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वही ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम के साथ पूरे गांव में मातम […]
बीएचयू में होम्योपैथिक का ओपीडी खुले
Post Views: 1,840 इंडियन होम्योपैथिक आर्गेनाइजेशन शाखा वाराणसी की बैठक जनपद वाराणसी के अध्यक्ष डाक्टर दिनेश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में सिगरा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। सर्वप्रथम इंडियन होम्योपैथिक आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य उ.प्र. होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड लखनऊ डाक्टर जे.एन. सिंह रघुवंशी द्वारा होम्योपैथी के जनक डाक्टर हैनिमैन जी की मूर्ति पर […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
Post Views: 3,542 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत […]



