दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
पीएम किसान सम्मान निधि : पूर्वांचल के जिलों में 12 वीं किस्त के सम्मान से वंचित हुए 6.73 लाख किसान
Post Views: 1,958 जौनपुर, । किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हैं। व्यवस्था में खामी के चलते तमाम पात्र लाभ से वंचित हो जा रहे हैंं। इसमें में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। योजना की गत 17 अक्टूबर को जारी हुई 12 वीं किस्त के लाभ से […]
UP : बलिया में भाजपा प्रत्याशी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के वाहन पर हमला,
Post Views: 3,758 बलिया, । UP Election 2022 6th Phase: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठे चरण वाले विधानसभा क्षेत्र में मतदान के पहले प्रत्याशियों पर हमला हुआ है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहनों के काफिले पर हमले के बाद अब बलिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के वाहन […]
UP Board 10th 12th Result 2024: इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट परिणाम घोषित
Post Views: 2,426 UP Board Result 2024: ये रहा डायरेक्ट लिंक 20 Apr 20241:59:30 PM UP Board Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारियां पूरी, जल्द पहुंचेंगे बोर्ड अध्यक्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा […]




