पटना

बिहारशरीफ: जॉर्ज फर्नांडिस को मिले भारत रत्न: जॉर्ज विकार मंच


जॉर्ज विकास मंच ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की मनायी दूसरी पुण्य तिथि

बिहारशरीफ (आससे)। जॉर्ज विचार मंच के द्वारा स्थानीय बिहार क्लब में भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की द्वितीय पुण्य तिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जॉर्ज विकास मंच ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म बंगलौर के रिचमंड टाउन में हुआ। उनका शिक्षा-दीक्षा बंगलौर में हुआ। जन्म से जॉर्ज साहब काफी मेधावी थे। वे काफी गरीब परिवार में पैदा हुए। गरीब, शोषित, पीड़ित एवं असहायों की सेवा में तत्पर रहे।

आजादी की लड़ाई में उन्होंने भूमिका अदा की और राजनीतिक जीवन में पदार्पण किया। 1967 में बंबई से लोकसभा के सांसद चुने गये। 1974 से 1976 के बीच इमरजेंसी में उन्होंने सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विद्रोह का आवाज बुलंद किया। 1996 से नालंदा के सांसद रहे जॉर्ज फर्नांडिस उद्योग मंत्री, रेल मंत्री तथा रक्षा मंत्री रहे।

जॉर्ज विचार मंच ने भारत सरकार से मांग किया है कि जॉर्ज साहब जैसे महान व्यक्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। बिहार सरकार से मांग की है कि नालंदा एवं पटना में जॉर्ज साहब की आदमकद प्रतिमा लगाई जाय। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रवण कुमार, पूर्व विधायक ई. सुनील, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, महापौर वीणा देवी, जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, संजयकांत सिन्हा, मो. अरशद, भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।