विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में चल रही अंदरुनी गुटबाजी का भाजपा पूरा मजा ले रही है। एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस में चल रही अंदरुनी गुटबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव डूब चुकी है। कांग्रेस में विद्रोह पर बीजेपी का बयान जारी कर दिया है।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गठबंधन पर लड़ाई है। कांग्रेस का गठबंधन नहीं ठगबंधन है। वो सहयोगियों के भरोसे रहती है। आज गुजरात में जिस प्रकार लोकल बॉडी चुनाव के परिणाम आ रहे हैं, उससे सिद्ध होता है कि देश में बंटवारे की राजनीति नहीं बल्कि केवल विकास की राजनीति चलेगी। इसके लिए गुजरात की जनता, गुजरात की भाजपा सरकार को बहुत बहुत बधाई और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंन्दन है।
संबित पात्रा ने बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी ठीक ऐसी ही एक गठबंधन की प्रक्रिया राहुल गांधी जी और उनकी कांग्रेस पार्टी बंगाल में कर रहे हैं। आज कांग्रेस अपनी प्रसांगिकता को बनाएं रखने के लिए गठबंधन पर निर्भर है। तमाम पहले के चुनाव में हमने देखा कि कांग्रेस किस प्रकार गठबंधन के जरिए अपनी प्रसांगिकता को बनाएं रखने की कोशिश करती रही है।
आगे कहा कि लेकिन अब वक्त बदल चुका है। राहुल जिस भी पार्टी को स्पर्श कर देते हैं, उसका डूबना तय होता है। कांग्रेस ने जितने भी गठबंधन किये हैं। वो किसी अच्छे परफॉर्मेंस, अच्छे रिफॉर्म्स या अच्छी गवर्नेंस के लिए नहीं किए हैं। ये गठबंधन केवल इसलिए किये कि किसी प्रकार गांधी परिवार अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाएं रखें।