Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, अनिरुद्ध तिवारी को हटाकर वीके जंजुआ को बनाया पंजाब का मुख्‍य सचिव Sunil Kumar Jha 3 minutes भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, अनिरुद्ध तिवारी को हटाकर वीके जंजुआ को बनाया पंजाब का मुख्‍य सचिव Author: Sunil Kumar JhaPublish Date: Tue, 05 Jul 2022 08:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Jul 2022 08:37 PM (IST) पंंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और राज्‍य नए मुख्‍ सचिव वीके जंजुआ। (फाइल फोटो) New Punjab Chief Secretary पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ए‍क और बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने राज्‍य में मुख्‍य सचिव बदल दिया है। वरिष्‍ठ अधिकारी पीके जंजुआ को अनिरुद्ध तिवारी की जगह राज्‍य का नया मुख्‍य सचिव बनाया है। राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab New Chief Secretary : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्‍य सरकार ने मुख्‍य सचिव को बदल दिया है। अनुरूद्ध तिवारी की जगह वीके जंजुआ को पंजाब का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया है। इससे पहले डीजीपी के छुट्टी पर चले जाने के बाद सरकार ने नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्‍त किया था। बजट सत्र समाप्त होते ही वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त व टेक्सेशन केएपी सिन्हा भी बदले दरअसल संगरूर संसदीय उपचुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई फेरबदल शुरू कर दिए हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है , वहीं कल कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए मंच का संचालन करने वाले मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को पद से हटाकर उनकी जगह विजय कुमार जंजुआ को मुख्य सचिव बना दिया है। पिछले साल सितंबर महीने में तब के मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विनी महाजन की जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव लगाया था। तेज तर्रार अफसरों में माने जाते अनिरुद्ध तिवारी को अचानक हटाए जाने से राजनीतिक हलको में चर्चा छिड़ गई है।हालांकि जब आम आदमी पार्टी की मार्च महीने में सरकार बनी थी तभी यह माना जा रहा था कि अनिरुद्ध तिवारी की जगह नया मुख्‍य सचिव बनाया जाएगा। पहले दिल्‍ली में डेपुटेशन पर कार्यरत विजय कुमार सिंह या फिर अनुराग अग्रवाल को मुख्‍य सचिव बनाए जाने की चर्चा थी। इसके अलावा 1988 बैच की रवनीत कौर का नाम भी चला था लेकिन आज वीके जंजुआ को लगा दिया है। अनिरुद्ध तिवारी को महात्मा गांधी प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में डायरेक्टर जनरल लगाया गया है।


चंडीगढ़। Punjab New Chief Secretary : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्‍य सरकार ने मुख्‍य सचिव को बदल दिया है। अनुरूद्ध तिवारी की जगह वीके जंजुआ को पंजाब का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया है। इससे पहले डीजीपी के छुट्टी पर चले जाने के बाद सरकार ने नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्‍त किया था।   

बजट सत्र समाप्त होते ही वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त व टेक्सेशन केएपी सिन्हा भी बदले 

दरअसल संगरूर संसदीय उपचुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई फेरबदल शुरू कर दिए हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है , वहीं कल कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए मंच का संचालन करने वाले मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को पद से हटाकर उनकी जगह विजय कुमार जंजुआ को मुख्य सचिव बना दिया है।

पिछले साल सितंबर महीने में तब के मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विनी महाजन की जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव लगाया था। तेज तर्रार अफसरों में माने जाते अनिरुद्ध तिवारी को अचानक हटाए जाने से राजनीतिक हलको में चर्चा छिड़ गई है।हालांकि जब आम आदमी पार्टी की मार्च महीने में सरकार बनी थी तभी यह माना जा रहा था कि अनिरुद्ध तिवारी की जगह नया मुख्‍य सचिव बनाया जाएगा।

पहले दिल्‍ली में डेपुटेशन पर कार्यरत विजय कुमार सिंह या फिर अनुराग अग्रवाल को मुख्‍य सचिव बनाए जाने की चर्चा थी।  इसके अलावा 1988 बैच की रवनीत कौर का नाम भी चला था लेकिन आज वीके जंजुआ को लगा दिया है। अनिरुद्ध तिवारी को महात्मा गांधी प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में डायरेक्टर जनरल लगाया गया है।