1. धारा ने पकड़ा किनारा , जिले के कोनिया क्षेत्र में होने लगी कटान , बढ़ी धुकधुकी।
2. 77 मीटर के आंकड़े पर बह रही गंगा
कोइरौना/सीतामढ़ी (भदोही)। पखवाड़े भर से गंगा नदी के जलस्तर में तीव्र गति से वृध्दि जारी है। आज (शनिवार) थोड़ी देर पहले भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। शुक्रवार को भी मंदाकिनी के जलस्तर में बढोत्तरी दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह से रात तक जहां प्रति घण्टे गंगा के जलस्तर में करीब 3 सेमी की वृध्दि हो रही थी वहीं गुरुवार की रात करीब 1 बजे से जलस्तर वृद्धि की रफ्तार केंद्रीय जल बोर्ड के पैमाने पर 4 सेमी प्रति घण्टे दर्ज की गई। शुक्रवार की देर शाम तक जलस्तर बढ़ रहा था। गंगा का जलस्तर शुक्रवार शाम 6 बजे 76.92 मीटर के आकंड़े को पार कर गया। बढ़ते जलस्तर को देख तटीय इलाके के लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। गंगा की धारा अब किनारों से नाता जोड़ ऊंचाई पकड़ने को बेताब दिख रही हैं। त्रिपथगामिनी अब रौद्र रूप धारण करती दिख रही हैं। उफनती गंगा व पानी के तेज बहाव वाली धारा देख गंगा तटवासियों में हलचल बढ़ गई है। बारिश और मध्यप्रदेश की टोंस नदी व यमुुना नदी में जलवृद्धि के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। वहीं इस दिशा में प्रशासन जहां खामोश बैठा हुआ है तो किसी जनप्रतिनिधि ने भी अब तक गंगा के स्थिति व कटान की जद में आ रहे इलाके का दौरा नही किया है। फिलहाल छेछुआ गांव में पिछले साल शासन द्वारा कराए गए आधुनिक बंधी के कार्य से काफी लाभ पहुंचा है।
भदोही के सीतामढी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा के बाढ़ पानी
बता दें कि गत वर्षो में सर्वाधिक जलस्तर वर्ष 2013 में 81.200 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। गंगा का पानी भदोही की पर्यटन स्थली सीतामढ़ी गंगा घाट के नीचे की दूसरी पक्की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहा है। वहीं सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम भी गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है। डीघ के कोनिया परिक्षेत्र के छेछुआ व भुर्रा हरिरामपुर गांव में कटान ने तेजी पकड़ लिया है। गंगा के तेज बहाव का जलकुंभी व घासपात भी हिस्सा बन पूर्व दिशा की तरफ धारा के साथ बहते दिख रहे हैं। कोनिया क्षेत्र के तटीय इलाके की सैकड़ों एकड़ खेती गंगा नदी के पानी में समा गई है।
Post Views: 1,394 नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]
Post Views: 2,198 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
आजसं. कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के बारीपुर की मौजूदा ग्राम प्रधान कुलवंती देवी उर्फ कलुई 68 वर्ष पत्नी स्व. पन्नालाल गौतम का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर ही आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से कुलवंती की तबियत खराब चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उसे बुखार हुआ था, तो दवा दिलाई गई थी। वहीं पुनः गुरुवार की दोपहर तबियत अचानक बिगड़ गई। लोग अस्पताल ले जाने के तैयारी में थे, तब तक मौत हो गई। बता दें कि वह वर्ष 1995 से 2000 तक अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर गांव के राजनैतिक लोगों के सहयोग की बदौलत बारीपुर की प्रधान चुनी गई थी। तो पुनः पिछले वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में वह एससी सीट पर ही प्रधान निर्वाचित हुई थी। प्रधान की मौत से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बारीपुर गांव कुलवंती का मायका था। विवाह के उपरांत भी वह पति समेत यही रहती रही। उसका एक पुत्र है, जो दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है।