कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक मुख्यालय से सटे गांव खरगापुर निवासी रामधनी यादव के 14 वर्षीय पुत्र सतीश यादव की गांव से गुजरी नहर में डूबने से मौत हो गई। जबकि डूब रहा सतीश का जुड़वा भाई अन्नू यादव किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगापुर निवासी सतीश व अन्नू दोपहर 2 बजे खरगापुर गांव से गुजरी ज्ञानपुर प्रखंड की नहर के पास भैंस चराने गए थे। करीब 3 बजे भैंस की पीठ पर बैठकर उसे नहलाने हेतु दोनों नहर के अंदर गए। अचानक नहर के पानी के तेज बहाव में दोनों बहने लगे। तैर न पाने के चलते सतीश गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्नू किसी तरह बाहर निकला और जान बचाने में कामयाब रहा। मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां उर्मिला देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सतीश 4 भाइयों में छोटा था।
Related Articles
UP Police Constable Result 2024: घोषित हुआ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, लिंक
Post Views: 699 नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में 34 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज यानी 21 नवंबर को खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नतीजे आज यानी […]
लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन, सैफई के लिए ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
Post Views: 828 नई दिल्ली, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]
UP Election Result: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा? पूरी लिस्ट
Post Views: 10,165 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे जारी हो चुके हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। राज्य की 403 सीटों पर सात चरणों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल रही है। कांग्रेस […]