कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक मुख्यालय से सटे गांव खरगापुर निवासी रामधनी यादव के 14 वर्षीय पुत्र सतीश यादव की गांव से गुजरी नहर में डूबने से मौत हो गई। जबकि डूब रहा सतीश का जुड़वा भाई अन्नू यादव किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगापुर निवासी सतीश व अन्नू दोपहर 2 बजे खरगापुर गांव से गुजरी ज्ञानपुर प्रखंड की नहर के पास भैंस चराने गए थे।
करीब 3 बजे भैंस की पीठ पर बैठकर उसे नहलाने हेतु दोनों नहर के अंदर गए। अचानक नहर के पानी के तेज बहाव में दोनों बहने लगे। तैर न पाने के चलते सतीश गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्नू किसी तरह बाहर निकला और जान बचाने में कामयाब रहा। मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां उर्मिला देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सतीश 4 भाइयों में छोटा था।
Related Articles
UP Board : आ गई डेट, 25 अप्रैल को घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल
Post Views: 1,850 यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को की […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 2,411 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
जांच अभियान में आठ लाखकी वसूली
Post Views: 6,743 ज्ञानपुर। नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर जनपद में माल वाहन के ओवरलोडिंग को लेकर फरवरी माह में परिवहन व खनन विभाग के संयुक्त जांच अभियान में २८ वाहनो से लगभग 8 लाख का जुर्माना वसूलते हुए राजस्व की बढ़ोतरी की गई। इसके तहत जनपद में ट्रकों द्वारा गाडिय़ों पर छमता […]




