

Related Articles
बुरे फंसे सिद्धू!, भारी पड़ गया नेताओं का ये खुलासा, राहुल-सोनिया कर सकते बड़ी कार्रवाई
Post Views: 1,103 पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी कलह का समाधान पार्टी हाईकमान के लिए भी मुश्किल साबित होता दिख रहा है। खासकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद का अंत मुश्किल हो गया है। ऐसा तब कहा जा सकता है जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से […]
7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने बढ़ाया HRA! आपके शहर में क्या है इसकी लिमिट;
Post Views: 625 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 (गुरुवार) को शाम को केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में इजाफा हुआ है। महंगाई भत्ते में 46 फीसदी में 4 फीसदी का इजाफा किया है। इसका मतलब है कि […]
DRDO : डीआरडीओ में GATE और NET पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, चेक करें डिटेल्स
Post Views: 1,296 डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने गेट और नेट परीक्षा क्वालिफाई करने वाले युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके तहत, जूनियर रिसर्च फैलो और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर ऑनलाइन नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं और फिर अप्लाई […]





दिल्ली, । भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय युवा आलराउंडर इस वनडे सीरीज के पहले कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए जाने के बाद अब उनका साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है। वाशिंगटन सुंदर लगभग पिछले 10 महीने से इंजरी के वजह से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन एक बार फिर से वो नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। अब सुंदर की जगह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जयंत यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वाशिंगटन सुंदर लगभग 10 महीने पहले इंजर्ड हो गए थे और अब फिट होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी। वहीं भारतीय टीम में वापसी से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें तीन वनडे मैच खेलने थे। 22 साल के सुंदर ने भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी की थी और 65 रन देकर एक विकेट लिए थे।