बीजिंग(हि.स.)। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने भारत को खुद को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है और इस महामारी ने दिखाया है कि भारत व्यापक क्षमताओं के साथ न केवल अपनी मदद करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भलाई के लिए काम करेगा। हांगकांग से प्रकाशित अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्टÓ में एक आलेख में मिस्री ने लिखा कि महामारी के ‘विनाशकारी प्रभावÓ को आंकना मुश्किल था और इसका असर बहुत अधिक रहा। भारतीय राजदूत ने कहा, लेकिन इस क्रम में सबसे अहम बात बढ़ता अंतरराष्ट्रीय सहयोग है, खासतौर पर जब हमारा आपसी जुड़ाव निरंतर बढ़ रहा है। इसी अनुरूप उभरती बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था में भारत अपने तात्कालिक पड़ोस को सर्वाधिक ध्यान देता रहेगा, जहां लेन-देन रहित व्यवहार पर आधारित ‘पड़ोस प्रथमÓ की उसकी नीति साझा गतिविधियों का आधार तैयार कर रही है। मिस्री ने सोमवार को प्रकाशित लेख में लिखा, उसी समय हमारा व्यापक पड़ोस भी हमारे इतिहास और धरोहर का अभिन्न हिस्सा रहा है और एक्ट ईस्ट नीति एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सागर (क्षेत्र के सभी देशों के लिए सुरक्षा और प्रगति)Ó दृष्टि के माध्यम से हमारी सहभागिता जाहिर हुई है जिसमें हमारे समुद्री पड़ोसी देशों के साथ साझेदारी का प्रारूप है। उन्होंने कहा कि दुनिया को अधिक विश्वस्त और सक्षम सहयोगी चाहिए और भारत मानता है कि वह इस भूमिका को निभा सकता है। मिस्री ने लिखा, महामारी ने दिखाया कि भारत व्यापक क्षमताओं के साथ न केवल अपनी मदद करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भलाई का वाहक बनेगा। आत्मनिर्भर भारत आत्म-केंद्रित भारत नहीं है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में एक जनवरी से शुरू हुए भारत के दो वर्ष के कार्यकाल के संदर्भ में उन्होंने कहा, इस बात से सहमत हूं कि बहुध्रुवीय दुनिया को आज अधिक बहुलवाद की जरूरत है और हम संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों को समकालीन वास्तविकताओं के साथ तालमेल के साथ अधिक प्रतिनिधित्व वाला बनाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Related Articles
अफगानिस्तान में आधी आबादी का संघर्ष, काबुल में इंटरनेट बैन
Post Views: 401 अफगानिस्तान में महिलाओं के आंदोलन से डरा तालिबान , इंटरनेट बैन प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों को पीटा गया तालिबान ने कहा-‘महिलाएं मंत्री नहीं बन सकती हैं, उन्हें केवल बच्चे पैदा करना चाहिए. अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन देश भर में फैलता जा रहा है. निहत्थी महिलाओं […]
Russia Ukraine War: रूस ने ज़ापोरिज्जिया रिपोर्ट पर IAEA से स्पष्टीकरण देने का किया अनुरोध
Post Views: 384 मास्को, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (zaporizhzhya nuclear power plant) पर अपनी रिपोर्ट के कुछ हिस्सों पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा है। आईएईए ने मंगलवार को पावर स्टेशन […]
Lorem ipsum dolor sit amet
Post Views: 930 Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Suspendisse nec justo quis leo malesuada volutpat id eget lacus. Cras rhoncus sem ante. Cum sociis natoque penatibus et magnis dis parturient montes, nascetur ridiculus mus. Vivamus dignissim rutrum tincidunt. Etiam tempor luctus elit eget tempus. Integer vehicula libero at lorem elementum sodales. Duis […]