News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड जमशेदपुर झारखंड धनबाद नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने किया रोड शो, स्वागत में उमड़े लोग


Breaking News July: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के देवघर पहुंच गए है। यहां उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक की देवघर एम्स, हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पीएम मोदी 14 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे।

केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंका गया है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई। हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है। हमने प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती।

  • 02:51 PM, 12 Jul 2022

    स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: उड्डयन मंत्रालय

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि देवघर हवाई अड्डा से रोजगार सृजन और क्षेत्रीय पर्यटन में वृद्धि होगी। इसके माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

     

    02:37 PM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी ने किया रोड शो, स्वागत में उमड़े लोग

    पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट सहित कई विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद देवघर में रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

  • 02:28 PM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी देवघर में कर रहे रोड शो

    पीएम मोदी झारखंड के देवघर में रोड शो कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देवघर एम्स और एयरपोर्ट सहित 16 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

  • 02:24 PM, 12 Jul 2022

    भगवानी देवी डागर का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    भगवानी देवी डागर ने 94 साल की उम्र में भारत के लिए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़ में स्वर्ण पदक और शाट पुट में कांस्य पदक जीता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

  • 02:20 PM, 12 Jul 2022

    बोकारो-अंगुल गैस पाइपलाइन से झारखंड-ओडिशा के 11 जिलों को फायदा होगा- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने देवघर में कहा कि बोकारो-अंगुल गैस पाइपलाइन के शुरू होने से झारखंड, ओडिशा के 11 जिलों को फायदा होगा।

  • 02:18 PM, 12 Jul 2022

    अपने देश का नाम और रोशन करूंगी- भगवानी देवी डागर

    भगवानी देवी डागर ने 94 साल की उम्र में भारत के लिए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़ में स्वर्ण पदक और शाट पुट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। दूसरे देश में पदक जीतकर लाई हूं। अपने देश का नाम और रोशन करुंगी।

  • 02:05 PM, 12 Jul 2022

    ‘पूरे देश में दिख रहा सरकार के प्रयासों का लाभ’

    मोदी ने आगे कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

  • 02:03 PM, 12 Jul 2022

    बाबा के भक्तों को होगी सहुलियत- पीएम

    मुझे 4 साल पहले देवघर एयरपोर्ट के शिलान्यास का अवसर मिला था। कोरोना की मुश्किलों के बावजूद भी इस पर तेजी से काम हुआ और आज झारखंड को दूसरा एयरपोर्ट मिल रहा है। देवघर एयरपोर्ट से हर साल करीब 5 लाख यात्रियों की आवाजाही हो पाएगी। इससे बाबा के भक्तों को भी सहुलियत होगी।

  • 02:00 PM, 12 Jul 2022

    ‘बिहार और बंगाल के लोगों को भी होगा फायदा’

    मोदी ने कहा कि ये जो परियोनजाओं हैं ये भले ही झारखंड से शुरु हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। यानी ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को भी गति देंगी। राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।

  • 01:57 PM, 12 Jul 2022

    झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला- मोदी

    मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।

  • 01:46 PM, 12 Jul 2022

    पीएम मोदी ने सपना साकार किया- हेमंत सोरेन

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। सोरेन ने कहा कि साल 2010 में एयरपोर्ट का सपना देखा था। अब पीएम मोदी ने इस सपने को पूरा किया है। ये हमारे लिए गर्व का मौका है।