सकलडीहा। प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर रामभक्तों में काफी उत्साह है। गांव गांव में भी राममंदिर निर्माण को लेकर किसान मजदूर, दुकानदार और महिलायें भी बढ़चढ़कर सहयोग कर रही हैं। गुरूवार को पूरा गांव के किसान ने मंदिर निर्माण के लिये 51 हजार का सहयोग प्रदान किया। अन्य किसानों ने भी सहयोग के लिये आगे आ रहे हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये संघ, भाजपा और विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में धन संग्रह अभियान गांव गांव में चलाया जा रहा है। इस क्रम में विगत एक माह से स्थानीय संघ सहित विद्यार्थी परिषद और भाजपा के लोग कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जा कर लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग देने की अपील करते हुए समर्पण राशि एकत्रित कर रहे हैं। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने तहसील क्षेत्र के पूरा गांव निवासी अनिल सिंह किसान से मिलकर श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि में स्वेच्छा से 51 हजार का सहयोग प्रदान कराया। इस मौके पर संघ विभाग धर्मजागरण प्रमुख दीपक सिंह व खण्ड कार्यवाहक सुमन पांडेय, राणा प्रताप सिंह, डा धीरेन्द्र यादव, लल्लन सिंह, श्यामनरायन पाण्डेय, पारस पांडेय, रमाकांत यादव एवं अन्य रहे।
Related Articles
चंदौली।उपमुख्यमंत्री का जनपद दौरा आज, परखेंगे विकास कार्य
Post Views: 527 चंदौली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। साथ ही परियोजनाओं का अवलोकन कर उनकी समीक्षा करेंगे। साथ ही विकासपरक योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक […]
लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन, सैफई के लिए ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
Post Views: 581 नई दिल्ली, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]
चन्दौली।परीक्षा, समीक्षा से नहीं प्रतीक्षा से मिलते हैं भगवान
Post Views: 572 धीना। अमडा़ गांव में आयोजित श्री भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक रामानुजाचार्य श्री सर्वेश्वराचार्यजी महाराज ने कहा कि एक बार भगवान शंकर और सती दोनों ही कथा सुनने गए थे। भगवान शंकर ने कथा का मन लगाकर श्रवण किया। वहीं मां सती ने कथा में बैठकर संत पर संदेह किया और […]