वाराणसी

मौनी अमावस्या पर पश्चिम वाहिनी गंगातट पर श्रद्घालुओं ने लगायी डुबकी


चौबेपुर। मौनी अमावस्या पर चौबेपुर में लगने वाले पश्चिम वाहनी पर्व पर हजारों भक्तो ने विभिन्न घाटों पर गंगा नदी में डुबकी लगाकर पूण्य के भागी बने।जो देर शाम तक डुबकी लगाने का क्रम जारी रहा। इस दौरान लोग विभिन्न बाजारों में लगे मेले में खरीददारी भी की। गुरुवार को भोर से ही भक्तो ने बलुआ,सरसौल, परनापुर, गौरा उपरवार, चन्द्रावती, रामपुर, कैथी आदि घाटो पर डुबकी लगानी शुरू की जो देर शाम तक चलता रहा। १४ किलोमीटर की परिधि में जगह जगह कस्बो बाजारों में मेला लगा रहा।इस मेले में आलू दम, जिलेबी, पकौडी को लोगो ने स्वाद चखा। विदित है कि मौनी अमावस्या पर हर वर्ष चौबेपुर में पश्चिम वाहनी मेला लगता है।यहा लोग जहा से गंगा मा पूरब से पश्चिम की ओर बहती है। वही घाटो पर डुबकी लगाकर पूण्य के भागी बनते है। और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।चौबेपुर क्षेत्र में बलुआ सरसौल से गंगा मा परानापुर, मुरीदपुर, से गौरा उपरवार तक बहती है।इस वजह से इन घाटो पर मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है।यहा पूर्वांचल के गाजीपुर, जौनपुर,  आजमगढ़, मिर्जापुर, चंदौली आदि जिले के भक्त आते है।उक्त घाटो पर गंगा स्नान के बाद चौबेपुर बाजार में ओखली, मूसर, जात  आदि खरीदते थे।अपनी रिस्तेदारी में लोग रहते थे।चौबेपुर बाजार से चौमुहानी पैदल पार करना मुश्किल था।पर अब लोग अपने साधन से आते है। गंगा स्नान कर चले जाएं है। बाजार में बिकने वाला ओखली, मूसर, जात,  चक्की अब नही दिखती।