News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में आर्मी NDRF और पुलिस बल तैनात; 158 लोगों की मौत और सैकड़ों लापता


प्रभावित इलाकों में सेना के 1200 कर्मी तैनात

वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल भारतीय सेना, डीएससी केंद्र, प्रादेशिक सेना, एनडीआरएफ, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के 1200 बचावकर्मी यहां तैनात हैं। मरने वालों की संख्या 158 हो चुकी है।

31 Jul 20241:04:42 PM

Wayanad Landslide Live: ऐसी दुर्घटनाएं सबक सिखाती हैं: मनोज झा

वायनाड भूस्खलन पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “ऐसी दुर्घटनाएं सबक सिखाती हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार को बेहतर समन्वय के साथ युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाना चाहिए।”

31 Jul 202412:09:31 PM

Wayanad Landslide Live: विस्थापित लोगों को घर का किराया दिया जाए:वीडी सतीशन

वायनाड भूस्खलन पर लोकसभा सांसद वीडी सतीशन ने कहा, “पहली प्राथमिकता बचाव कार्य करना है। सेना और एनडीआरएफ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमें और लोगों के हताहत होने की आशंका है। अभी घरों को फिर से बनाने में समय लगेगा।

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय विधायक और पंचायतें पूरा सहयोग दे रही हैं। हमने सरकार से मांग की है कि सभी विस्थापित लोगों को घर का किराया दिया जाए क्योंकि उनके पास अब घर नहीं है। हम कल सर्वदलीय बैठक में इन सभी मुद्दों को उठाएंगे। हम इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार के साथ हैं।”

31 Jul 202411:10:53 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: आर्मी के 600 कर्मी प्रभावित इलाकों में मौजूद

वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या 153 हो चुकी है। पैरा रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर अर्जुन सीगन ने कहा कि एनडीआरएफ , सेना, राज्य पुलिस, वन अधिकारियों और स्वयंसेवकों के 500 से 600 कर्मी बुधवार को बचाव अभियान चला रहे हैं ।

31 Jul 202410:29:04 AM

Kerala Wayanad Landslide: हजारों लोगों को किया गया शुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

भारतीय सेना ने केरल के वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन के बाद अपने बचाव अभियान को तेज कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों से 1,000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया है। बुधवार सुबह तक, लगभग 70 पीड़ितों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

31 Jul 20249:38:31 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: घायलों का इलाज कर रही डॉक्टर

भूस्खलन प्रभावित इलाकों में घायल लोगों के इलाज के लिए लगातार डॉक्टर्स की टीम पहुंच रही है। लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक हस्ना ने कहा, “मैं इस राहत शिविर में इसलिए आई हूं क्योंकि सुबह शिविर में बहुत से लोगों को थोड़ी दिक्कत महसूस हुई। ज्यादातर लोगों को सिरदर्द, हाई बीपी जैसी समस्याएं हैं, जो मुख्य रूप से तनाव की वजह से हैं। हम उन्हें दवाइयां दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा,” लोग सदमे में हैं इसलिए पहले 3 दिनों तक हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, जब वे सामान्य हो जाएंगे तो हम आगे का इलाज करेंगे”

31 Jul 20249:20:14 AM

Wayanad Landslide Live: केरल के चार क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित

 ये इलाके सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं:

  • चुरालपारा
  • वेलारीमाला
  • मुंडकायिल
  • पोथुकलु

31 Jul 20249:18:41 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: अब तक 153 लोगों की मौत

भूस्खलन के एक दिन बाद भी लापता लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को मरने वालों की संख्या 153 तक पहुंच गई है। वहीं, 98 लोग लापता हैं।

31 Jul 20248:30:54 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: केरल की स्वास्थ्य हुईं सड़क दुर्घटना का शिकार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे वायनाड जा रही थीं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

31 Jul 20248:21:17 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: भूस्खलन प्रभावित इलाकों में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सेना की 122वीं इन्फैंट्री बटालियन राहत-बचाव कार्य में जुट चुकी है। सेना के जवान प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं, मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाना सेना की पहली प्राथमिकता बन चुकी है।

31 Jul 20248:18:50 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: राहत बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी

वायनाड के चूरलमाला में कल सुबह हुए (30 जुलाई) भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है, जिसमें 143 लोगों की मौत हो गई है।

31 Jul 20248:17:51 AM

Kerala Wayanad Landslide Live: केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया

वायनाड भूस्खलन को लेकर शोक प्रकट करते हुए केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। बता दें कि केरल में दो दिनों का राजकीय शोक है। अब तक 143 लोगों की मौत की जानाकारी सामने आ चुकी है।

31 Jul 20247:26:29 AM

Wayanad Landslide: वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 143 लोगों की मौत

वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। सेना जान पर खेलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

31 Jul 20246:42:55 AM

अरब सागर में तापमान बढ़ने से वायनाड में भारी बारिश-भूस्खलन

एक वरिष्ठ जलवायु विज्ञानी ने मंगलवार को कहा कि अरब सागर में तापमान बढ़ने से घने बादल बन रहे हैं, जिसके कारण केरल में कम समय में भारी बारिश हो रही है और भूस्खलन होने का खतरा बढ़ रहा है। वायनाड में हुए भूस्खलन की वजह भी अरब सागर में तापमान बढ़ना है।

31 Jul 20244:07:09 AM

वायनाड दौरे पर नहीं जाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वे खराब मौसम की स्थिति और लगातार बारिश के कारण वायनाड का दौरा नहीं कर पाएंगे। केरल के वायनाड जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन के बाद कई लोगों की जान चली गई।

31 Jul 20242:09:25 AM

संयुक्त राष्ट्र के दूत ने जताया दुख

भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक शोम्बी शार्प ने वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन पर संवेदना व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र के दूत ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

31 Jul 202412:59:42 AM

116 शवों का हुआ पोस्टमॉर्टम

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि 116 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।

31 Jul 202412:19:35 AM

पीएम ने की केरल के सीएम से बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम पी. विजयन से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। भूस्खलन प्रभावित इलाकों में वायनाड के मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं।

30 Jul 202411:01:12 PM

युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य

सेना व बचाव दल युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। आपदा की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बचावकर्मियों को नदियों और कीचड़ से लोगों के क्षत-विक्षत अंग मिल रहे हैं।

 

30 Jul 202410:02:06 PM

123 लोगों की मौत हो गई जबकि 128 लोग जख्मी

केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण मंगलवार तड़के बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन में चार गांव पूरी तरह तबाह हो गए। इस प्राकृतिक आपदा में 123 लोगों की मौत हो गई जबकि 128 लोग जख्मी हुए हैं। 3,000 से अधिक लोग बचाए जा चुके हैं।

30 Jul 20249:41:27 PM

Wayanad Landslide: 108 लोगों की मौत

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में 108 लोगों की जान चली गई, 128 लोग घायल हुए हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।

30 Jul 20248:34:01 PM

बचाव कार्य के लिए 300 कर्मी तैनात

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मंगलवार को केरल के वायनाड के मेप्पाडी इलाके में भूस्खलन के बाद 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और बचाव कार्य के लिए 300 कर्मियों को तैनात किया गया है।

30 Jul 20248:21:33 PM

स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद

सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने के लिए कदम उठाए गए हैं। 20,000 लीटर पीने का पानी ले जाने वाले दो वाहन आपदा क्षेत्र में पहुंचेंगे। छुट्टी पर गए स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

30 Jul 20247:52:06 PM

पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बताया कि आपदा की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री और राहुल गांधी समेत कई पार्टी नेताओं ने मदद की पेशकश की है। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि हम इस संकट से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे।

30 Jul 20246:47:26 PM

Kerala Wayanad Landslide: 93 से अधिक लोगों की मौत

वायनाड के चूरलमाला क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन में अब तक 93 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

30 Jul 20246:29:09 PM

एनडीआरएफ की टीम वायनाड पहुंच चुकी

सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि 60 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की टीम वायनाड पहुंच चुकी है और बेंगलुरु से 89 सदस्यों वाली टीम आने वाली है।

30 Jul 20245:26:12 PM

फायर फोर्स के 321 सदस्य तैनात

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बताया कि वायनाड में फायर फोर्स के 321 सदस्यों को तैनात किया गया है। सेना की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

30 Jul 20244:19:47 PM

Kerala Wayanad Landslide Live: नदी के उफान से टूटा पुल

 केरल में भूस्खलन के बाद भी बारिश का प्रकोप जारी है। पलक्कड में बरसात की वजह से राज्य में कई नदियां उफान पर है। इसी बीच एक वीडियो सामने आई है,जिसमें देखा जा सकता है कि नदी के जोरदार बहाव की वजह से पुल टूट गया।

30 Jul 20243:37:21 PM

Kerala Wayanad Landslide: रस्सियों की मदद से नदी पार कर रहे सैनिक

भारतीय सेना की टुकड़ी दोपहर 12 बजे तक चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंच गई। रस्सियों की मदद से सैनिकों को नदी पार कराई जा रही है, जो चूरलमाला के वार्ड नंबर 10 में बचाव कार्य में सहायता करने के लिए उफान पर है।

30 Jul 20243:29:26 PM

Kerala Wayanad Landslide Live: अब तक 84 लोगों की हुई मौत

केरल सरकार ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में कम से कम 84 लोगों की मौत हो चुकी है। पिनाराई विजयन सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

30 Jul 20242:40:24 PM

Wayanad Landslide: 100 से अधिक लोगों लापता: भाजपा नेता वी मुरलीधरन

 वायनाड भूस्खलन पर भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा, “यह एक दुखद और शोकाकुल घटना है। मेरी संवेदना उन सभी के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे इस बात की भी चिंता है कि 100 से अधिक लोग लापता हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने केरल के सीएम से बात की है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुझे पता है कि सेना और वायुसेना बचाव अभियान में शामिल हैं।

30 Jul 20242:35:26 PM

Kerala Wayanad Landslide Live: कोझिकोड में उफान पर नहरें

केरल के कोझिकोड में भारी बारिश के कारण नहरें उफान पर है। सड़कें और कई घर जलमग्न हो चुके हैं।

30 Jul 20242:29:21 PM

चूरलमाला में एक मस्जिद और मदरसे को बनाया गया अस्थायी अस्पताल

वायनाड के चूरलमाला में एक मस्जिद और मदरसे में अस्थायी अस्पताल का रूप दिया गया है। भूस्खलन की वजह से यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है।

30 Jul 20242:10:59 PM

Kerala Wayanad Landslide: भूस्खलन की वजह से अब तक 63 लोगों की मौत

भूस्खलन की वजह से 63 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 116 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

30 Jul 20242:03:07 PM

Kerala Wayanad Landslide: विपक्ष ने की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

सीपीआई के सांसद संतोष कुमार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। आईयूएमएल सांसद अब्दुल वहाब ने केरल को तत्काल सहायता की मांग उठाई। केसी (एम) के जोस के मणि ने कहा कि बॉडी को 45 किलोमीटर दूर ले जाना पड़ रहा है।

समचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूस्खलन की वजह से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

30 Jul 20241:59:15 PM

Kerala Wayanad Landslide: घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा

भूस्खलन की वजह से पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़क रहे थे और बचावकर्मियों के रास्ते में बाधा बन रहे थे। भारी बारिश के बावजूदब चाव कार्य में लगे लोगों को मृतकों और घायलों को एम्बुलेंस में ले जाते देखा जा सकता है।

जनता 24 घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष को फोन नंबर-  9497900402, 0471 2721566 पर जानकारी प्रदान कर सकती है। नियंत्रण कक्ष राज्य पुलिस प्रमुख के सीधे नियंत्रण में कार्य करता है।

30 Jul 20241:40:19 PM

Wayanad Landslide: स्टालिन सरकार ने केरल को दी पांच करोड़ रुपये की राहत पैकेज

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने वायनाड में भूस्खलन की स्थिति के बारे में केरल के सीएम पिनाराई विजयन से फोन पर बातचीत की। एमके स्टालिन ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और तमिलनाडु सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सीएम ने केरल सरकार की सहायता के लिए दो आईएएस कैडर के नेतृत्व में एक बचाव दल बनाने का भी आदेश दिया और वे तुरंत केरल पहुंच रहे हैं।

वहीं, सीएम एमके स्टालिन ने केरल सरकार को राहत उपायों के लिए तमिलनाडु सरकार से सीएम जनरल फंड से 5 करोड़ रुपये जारी करने का भी आदेश दिया, तमिलनाडु से, इसके संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में अग्नि बचाव विभाग के 20 सेनानियों, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 20 सेनानियों की अध्यक्षता की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा, 10 डॉक्टरों और नर्सों वाली एक मेडिकल टीम आज ही केरल के लिए रवाना हो रही है।

30 Jul 20241:30:36 PM

Kerala Wayanad Landslide Live: अमित शाह ने हालात का लिया जायजा

Kerala Wayanad Landslide Live: अमित शाह ने हालात का लिया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वायनाड में स्थिति का जायजा लिया। गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

30 Jul 20241:18:05 PM

landslide in Wayanad: अब तक 54 लोगों की मौत

landslide in Wayanad: अब तक 54 लोगों की मौत

केरल के मंत्री ए.के. ससीन्द्रन ने कहा कि इस त्रासदी में मारे गए लोगों की संख्या 54 हो चुकी है।

30 Jul 20241:13:13 PM

इस त्रासदी पर गहराई से आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत: राज्यपाल सीवी आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भूस्खलन की वजह से मारे गए लोगों पर दुख जताया। उन्होंने कहा,”हम इस त्रासदी से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। हम सभी संकट की इस घड़ी में एक साथ खड़े होंगे और इस तूफान का डटकर सामना करेंगे। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

राज्यपाल ने आगे कहा कि कहा जाता है कि दुर्घटनाएं आकस्मिक नहीं होतीं, उनमें मानवीय पहलू होते हैं। यह एक ऐसा अवसर है जो हमें मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर गहराई से आत्मनिरीक्षण करने के लिए प्रेरित करता है।”