अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा, ”एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।”बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।
Post Views: 515 नई दिल्ली। कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर अटकले थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सीट पर अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की सियासी कयासबाजी पर खुद सपा प्रमुख ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा नामांकन से पहले […]
Post Views: 1,043 बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा का कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई समस्याओं के कारण बीती रात निधन हो गया. उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी. कोलकाता: जाने-माने बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा का कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई समस्याओं के कारण रविवार को निधन हो गया. […]
Post Views: 992 CTET 2023 Application: प्राइमरी और अपर प्राइमरी (जूनियर हाई स्कूल) कक्षाओं में अध्यापन हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन हर साल दो बार (जुलाई और दिसंबर) में करता है। इस परीक्षा में देश भर से लाखों उम्मीदवार सम्मिलित होते हैं। […]