Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

सपा के खिलाफ आक्रामक तो आजम खां के लिए कांग्रेस का नरम रुख, 2024 को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा


रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आजम खां के परिवार को भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। आजम खां की बीवी तजीन फात्मा के साथ ऐसी कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

अजय राय ने कहा कि भाजपा एक तरफ महिलाओं के सम्मान की बात करती है, तो दूसरी तरफ महिलाओं को जेल में डाल देती है। कांग्रेस पार्टी इस दुख कि घड़ी मे आजम खां के परिवार के साथ है। अजय राय ने सपा नेता आजम खां पर हो रही कार्रवाई को एक तरफा बताया है और टारगेट करने का आरोप लगाया है।

भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं

प्रदेशाध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठप है। भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में मंत्री के बेटे के रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने कि खुली छूट दे रखी है। सरकार ने आज तक किसी भी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की। चाहे वह लखीमपुर की घटना हो,चाहे लखनऊ की।

80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की तैयारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कांग्रेस पूरी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। प्रदेश भर के कांग्रेसजनों में एक नई ऊर्जा का संचालन हुआ है। हम बड़े भाई की भूमिका में काम कर रहे हैं। 2024 मे भाजपा कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता देश मे कांग्रेस कि सरकार बनाकर रहेंगे।