नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महीने के दूसरी दिन और इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोना जहां सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 55 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद सोना फिलहाल 47224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को सोना 47279 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थीं।
आज जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी में तेजी देखी जा रही है। फिलहाल चांदी 619 रुपये की तेजी के साथ 63691 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले बुधवार को चांदी 63072 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 रुपये की तेजी के साथ 47072 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है जबकि चांदी 21 रुपये की गिरावट के साथ 63,552.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
Post Views: 849 नई दिल्ली, पिछले कुछ महीनों में अपनी पार्टी के कई नेताओं के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के बाद, कांग्रेस ने अब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर चौतरफा हमला करने का फैसला कर लिया है। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख और महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगी, […]
Post Views: 719 रांची। हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी के मामला की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। उक्त याचिका ईडी के अधिकारियों की ओर से दाखिल की गई है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा […]
Post Views: 806 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की जनता के साथ घिनौना मजाक चल रहा है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर ट्वीट किया, ”केंद्र सरकार हमारी जनता के साथ घिनौना […]