इलिया। इलिया कस्बे के उत्तरी मोहल्ले में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पखंडु गुप्ता के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पखंडु गुप्ता की बहु सीता खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और चिंगारी से आग भड़क उठी। सीता बुरी तरह आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रामभरोस 25, सान्वी 5, गुप्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल चकिया जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं लोगों का कहना है कि सिलेंडर की समय.समय पर जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसी घटनाएं बार.बार घट रही हैं। यह हादसा एक बार फिर से घरेलू रसोई में गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है।
Related Articles
चंदौली:थिएटर फिल्म निर्माण कार्यशाला सम्पन्न
Post Views: 976 मुगलसराय। कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल के परिसर में भारत सीमेंट वक्र्स के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फिल्म एवं थिएटर निर्माण कार्य शाला में शामिल प्रतिभागियों को विशिष्टता प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए। गौरतलब है कि इस कार्यशाला में श्री साईं पब्लिक स्कूल के लगभग 30 छात्रों ने […]
चंदौली।परिषदीय विद्यालय में बच्चे टाट पर बैठने को विवश
Post Views: 675 चहनियां। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद कायाकल्प के कार्य विद्यालयों में पूर्ण नहीं हो पा रहे है। हृदयपुर कम्पोजिट विद्यालय में बच्चे टाट पर बैठने को मजबूर है जिससे ठंड के समय बच्चों को बैठने में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं विद्यालय में चहारदीवारी टूटने से एक तरफ तालाब में गिरने […]
चंदौली। रोजगार मेला में ४९ बेरोजगारों को मिला रोजगार
Post Views: 803 चहनिया। क्षेत्र के परासी स्थित ग्रामीण विकास प्रा० आईटीआई कालेज में रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जहा 149 युवाओ ने प्रतिभाग किया। कालेज पर पहुंची अजाकी इण्डिया कम्पनी अहमदाबाद से आयी टीम ने इण्टरव्यु के माध्यम से 49 युवाओ का चयन किया। अजाकि इण्डिया की टीम से आये नागेश […]




