ओपीडी कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में ली जानकारी
खेतासराय। खेतासराय – खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ – सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही। उक्त पीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुँची सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांच किया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक व रख – रखाव का जांच पड़ताल की। ओपीडी कर रहे डॉ. एहतेसामुद्दीन से मरीजों के बारे में जानकारी करते हुए विशेष रूप से साफ – सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरा – तफरी मची रही। ऐसे में सीएमओ के औचक निरीक्षण में संतुष्टि जाहिर की उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Post Views: 4,536 जिलाधिकारीने बरडीहामें लगायी जन चौपाल, सुनी समस्याएं, दिया निराकरणका निर्देश चंदवक। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने क्षेत्र पंचायत डोभी के ग्राम पंचायत बरडीहा में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ का तत्काल तो शेष समस्याओं का जल्द ही निस्तारित करने का मातहतों को निर्देशित किया। वरासत न होने पर […]
Post Views: 876 जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय भारी भारी चूक सामने आई जब सीएम जिले में दौरे पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी के सामने मेडिकल कालेज के लिए निरीक्षण करने के लिए पहुंचने के दौरान काला कपड़ा […]
Post Views: 1,840 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादें किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में […]