ओपीडी कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में ली जानकारी
खेतासराय। खेतासराय – खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ – सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही। उक्त पीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुँची सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांच किया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक व रख – रखाव का जांच पड़ताल की। ओपीडी कर रहे डॉ. एहतेसामुद्दीन से मरीजों के बारे में जानकारी करते हुए विशेष रूप से साफ – सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरा – तफरी मची रही। ऐसे में सीएमओ के औचक निरीक्षण में संतुष्टि जाहिर की उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Post Views: 3 जौनपुर,। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कोल्हलगंज बाजार में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे शुक्रवार को दोपहर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी व रोजगार देंगे और किसानों को उपज का सही दाम मिलेगा […]
Post Views: 6 आरपीएफ व जीआरपी पुलिसकी उजागर हुई घोर लापरवाही जंघई। अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए मुंबई कमाकर अपने घर जा रहा था कि शनिवार को दिन में करीब साढ़े पौने 11 बजे बंबई से लौट रहे जंघई के आउटर सिग्नल के पास गिर गया और उसकी घटना-स्थल पर चार घंटे कराहने […]
Post Views: 13 कानपुर, उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में मतदान है। सभी जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। 11 : 19 : 49 AM कानपुर क्षेत्र में 11 बजे तक […]