वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
Ganga Vilas Cruise: अब भारत में भी मिलेगा विदेश जैसा मजा,
Post Views: 841 नई दिल्ली, सर्दियों का मौसम यूं तो कई चीजों के लिए पसंद किया जाता है। लेकिन अगर घूमने की बात की जाए, तो कई लोग सर्दियों का मौसम ही चुनते हैं। ऐसे में अगर आपको ठंड के इस सीजन में किसी क्रूज पर सफर करने को मिले तो फिर क्या ही रहने। […]
बाबतपुर एयरपोर्ट पर महिला के परफ्यूम की बोतल में मिला लाखों का सोना
Post Views: 560 शारजहासे आयी थी वाराणसी बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अन्तरराष्टï्रीय हवाई अड्डïे पर शुक्रवार को शात्रि एक महिला यात्री के पास से १६ लाख से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया। उक्त महिला यात्री एयर इण्डिया एक्सप्रेस विमान से शारजहां से वाराणसी पहुंची थी। कस्टम टीम ने सोना को जब्त कर महिला से […]
संकटके बावजूद धर्मकी ही होती है विजय-सी.पी.राधाकृष्णन
Post Views: 929 उपराष्ट्रपति ने वाराणसी में 10 मंजिला नाट्टूकोट्टई धर्मशाला का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन वाराणसी (का.प्र.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि धर्म पर संकट आना कोई बड़ी और नई बात नहीं है। लेकिन यह एक सत्य है कि हमेशा विजय धर्म […]




