Post Views:
1,888
नई दिल्ली, । देशभर में गणतंत्र दिवस परेड को उसमें दिखाई जाने वाली झांकियों के कारण काफी पसंद किया जाता है। झांकियों में भारत की विरासत और सांस्कृतिक झलक दिखाई देती है। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस परेड काफी अनोखी होने वाली है। इस बार समारोह के दौरान 5 राफेल सहित 75 लड़ाकू विमान ‘अब तक के सबसे भव्य फ्लाईपास्ट’ में शामिल होंगे जो आसमान से दुनिया को देश की ताकत दिखाएंगे।
बता दें कि 26 जनवरी को आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न के तहत 75 लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। यह राजपथ पर होने वाला अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होने वाला है। इस बात की जानकारी भारतीय वायु सेना (IAF)ने दी है।





