Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

किरेन रिजिजू की मुस्लिमों को चेतावनी, हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष


 नई दिल्ली। Kiren Rijiju warns Muslims केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं फंसना चाहिए।

Kiren Rijiju warns Muslims कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर हमला बोला है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं फंसना चाहिए और किसी का वोट बैंक नहीं बनना चाहिए।

कांग्रेस आपको वोट बैंक मानती है…

समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। चुनावों के दौरान, कांग्रेस कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर (मुस्लिम वोट) आरक्षित है। यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है और उनके लिए काम नहीं करती है।