Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

गर्व से कहो हम शूद्र हैं सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर


लखनऊ, । ह‍िन्‍दू धर्म ग्रन्‍थ रामचर‍ितमानस पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य की ट‍िप्‍पणी के बाद शुरू हुआ व‍िवाद अब गहराता जा रहा है। दो द‍िन पूर्व लखनऊ में अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि बीजेपी वाले हमे शूद्र मानते हैं। सपा प्रमुख के इस बयान के बाद आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बाहर एक पोस्‍टर लगाया गया। पोस्‍टर कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्‍ट्र के राष्‍ट्रीय महासच‍िव अखिल भारतीय उत्‍तम प्रकाश स‍िंह पटेल की ओर से लगाया गया। पोस्‍टर पर ल‍िखा है- गर्व से कहो, हम शूद्र हैं। इसमें ऊपर की ओर जय शूद्र समाज और जय संव‍िधान भी ल‍िखा है। इसमें डा शूद्र उत्‍तम प्रकाश स‍िंह नाम भी ल‍िखा गया है। 

बीजेपी युवा मोर्चा ने अख‍िलेश को द‍िखाए थे काले झंडे

लखनऊ में झूलेलाल वाटिका के उपासना स्थल में चल रहे मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को हंगामा हो गया था, जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। विश्व कल्याण के लिए 22 जनवरी से चल रहे महायज्ञ की धार्मिक मर्यादा का पालन न करने और यज्ञशाला का अपमान करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा क‍िया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा था क‍ि सपा नेता श्रीरामचरितमानस का अपमान करते हैं और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मां पीतांबरा महायज्ञ में धार्मिक मर्यादाओं का अपमान करते हैं। इसके बाद अख‍िलेश यादव को काले झंडे भी द‍िखाए गए थे।

अख‍िलेश ने कहा था क‍ि बीजेपी के लोग प‍िछड़ों को शूद्र मानते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि भाजपा ने मुझे रोकने के ल‍िए गुंडे भेजे थे। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई धार्मिक आयोजन में भी नहीं जा सकता। बीजेपी के लोग पिछड़ों को शूद्र मानते हैं। मुझे रोकने के लिए काले झंडे के साथ गुंडे भेजे हैं। ऐसा नहीं है, समय बदलेगा। हम समाजवादी पार्टी के लोग घबराने वाले नहीं हैं।

ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने क‍िया सपा पर हमला

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि सपा को समाजिक माहौल ख़राब करने की नौटंकी से राजनीतिक फायदा कम नुकसान अधिक होगा, सपा समाप्त वादी पार्टी बनेगी। इससे पूर्व ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा था क‍ि खुद को शूद्र बता अखिलेश यादव पिछड़ों-दलितों की सहानुभूति लेना चाहते हैं, लेकिन वह अपने मकसद में कभी सफल नहीं होंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ, विकास, विश्वास की नीति पर चलकर गरीबों का उत्थान किया है। सपा सरकारों की तरह शोषण, गुंडागर्दी, दंगाइयों को मदद व भ्रष्टाचार नहीं किया!

ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा था क‍ि सपा सरकारों के कार्यकाल का काला इतिहास यूपी की जनता जानती है,आज भी गुंडों अपराधियों दंगाइयों के सिवा सपा के पास कुछ नहीं बचा है,भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों का भविष्य है! वोट बैंक की जगह चोट बैंक तैयार है!