कमालपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के नेतृत्व में शनिवार की शाम धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर, कस्बा कमालपुर, जनौली, अवहीँ, महूजी, धीना सहित कस्बा गाँवो में फ्लैग मार्च निकाला । एएसपी के नेतृत्व में लोगों को मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने को भी कहा गया। इससे पहले फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव बिल्कुल करीब है। जनपद में धारा 144 लागू है जिसका पालन जनपद वासियो को करना है। गाँवो में अवांछनीय तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही करने को मातहतों को निर्देश दिया। इस दौरान किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया तो उसे तत्काल जेल भेजा जाएगा। चेताया कि अगर किसी ने क्षेत्र में मुफ्त का शराब या मुर्गा, मसाला बांटा तो मतगणना तक उसे नजर बंद कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे प्रशासन सख्ती करने पर विवश हो जाए। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति, एस आई दुर्गा दत्त यादव, चौकी इंचार्ज कपिलदेव यादव, एक प्लाटून पीएससी के जवानों सहित पूरी पुलिस थाना चौकी की टीम मौजूद रही।
Related Articles
=८चंदौली। किसानों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
Post Views: 380 सकलडीहा। नागेपुर स्थित किसान यूनियन के जिला कैम्प कार्यालय पर सोमवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुनील सहत्र बुद्धे लोक विद्या संस्थापक किसानों को सम्बोधित किया। इस दौरान किसान नेता स्व० जगदीश सिंह यादव के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किसानों को सम्मानित किया गया। […]
चंदौली।नव वर्ष पर सैलानियों का पर्यटक स्थल पर उमड़ा हुजूम
Post Views: 353 चंदौली। नव वर्ष का पर्व लोगों ने काफी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। जिसकी तैयारी ३१ दिसम्बर की रात से शुरु हो गयी थी। देर रात तक जग कर पुराने साथ को विदा किया वही नये साल को उत्साह भरे वातावरण में सेलिब्रेट किया। रात से ही एक दूसरे […]
चन्दौली।देश की प्रगति तभी जब कृषि उन्नतशील होगा:समरनाथ
Post Views: 247 मुगलसराय। राष्ट्रीय लोक दल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 21 वी जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। दल के काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण व केक काटकर मनाया […]