चंदौली। सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव जनता लड़ रही है। पहले चरण में चुनाव में ही जनता ने सरकार को अपनी वोट के ताकत का ऐहसास करा दिया था। यूपी में ऐतिहासिक बहुमत के साथ सपा सत्ता में लौटने जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्र व राष्ट्र के लोगों से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। भाजपा नेताओं के भाषण में उनकी हताशा साफ झलक रही है। ये लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने चंदौली में साइकिल की लहर को ललकार के साथ सरकार में तब्दील करने में सहयोग देने की बात की। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर जमा जनता से सीधा संवाद किया। अपनी चुनावी योजनाओं को मजबूती के साथ रखा। साथ ही जनता की मांग को अपने अभिवादन में स्वीकार किया। कहा कि सपा सरकार बनी तो महंगाई से निजात के साथ ही रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। युवाओं की हताशा को रोजगार से जोड़कर उसे समृद्ध व सशक्त बनाना जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्रीय सरकार एक.एक कर सभी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है। यही वजह है कि देश में तेजी से रोजगार के अवसर सृजित है। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन, पूर्व सांसद कैलाश यादव प्रभुनारायण सिंह यादव, मनोज सिंह डब्लू, चंद्रशेखर यादव, आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।विद्युत जन सुनवाई अदालत में १५ का निस्तारण
Post Views: 455 मुगलसराय। विद्युत वितरण खण्ड द्वितिय के कार्यालय पर जन अदालत का आयोजन किया गया। विद्युत नियापक आयोग के कार्यक्रम न्याय उपभोक्ता के द्वार के तहत विद्युत वितरण खण्ड द्वितिय चंदौली के उपभोक्ताओं हेतु खण्डीय कार्यालय पर जन सुनवाई का आयोजन विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम वाराणसी द्वारा किया गया। जन सुनवाई में […]
चन्दौली।सनबीम में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
Post Views: 396 दुलहीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएसई से संबद्ध दुल्हीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र.छात्राओं को विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया, डायरेक्टर श्रीमती श्वेता कानूडिया एवं प्रधानाचार्य सी के पालित ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के 40 छात्रों […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई
Post Views: 1,829 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]