चंदौली

चंदौली।ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आ रही सपा:अखिलेश


चंदौली। सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव जनता लड़ रही है। पहले चरण में चुनाव में ही जनता ने सरकार को अपनी वोट के ताकत का ऐहसास करा दिया था। यूपी में ऐतिहासिक बहुमत के साथ सपा सत्ता में लौटने जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्र व राष्ट्र के लोगों से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। भाजपा नेताओं के भाषण में उनकी हताशा साफ झलक रही है। ये लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने चंदौली में साइकिल की लहर को ललकार के साथ सरकार में तब्दील करने में सहयोग देने की बात की। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर जमा जनता से सीधा संवाद किया। अपनी चुनावी योजनाओं को मजबूती के साथ रखा। साथ ही जनता की मांग को अपने अभिवादन में स्वीकार किया। कहा कि सपा सरकार बनी तो महंगाई से निजात के साथ ही रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। युवाओं की हताशा को रोजगार से जोड़कर उसे समृद्ध व सशक्त बनाना जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्रीय सरकार एक.एक कर सभी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है। यही वजह है कि देश में तेजी से रोजगार के अवसर सृजित है। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन, पूर्व सांसद कैलाश यादव प्रभुनारायण सिंह यादव, मनोज सिंह डब्लू, चंद्रशेखर यादव, आदि उपस्थित रहे।