चंदौली

चंदौली।पूर्व विधायक ने तहसील प्रशासन पर शुल्क लेने का लगाया आरोप


सकलडीहा। तहसील से सम्बंधित कोई भी कार्य बिना पैसा दिये होना संभव नहीं। तहसील के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा है। यह कहना है, सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का। पूर्व विधायक गुरुवार को खरवार जाति के लोगो का जाति प्रमाण पत्र बनाने सहित अन्य तहसील से सम्बंधित कार्यो के नाम पर वसूली करने और आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खरवार जाति के लोगो का तहसील प्रशासन शोषण कर रहा है। जाति प्रमाण पत्र न होने की वजह से बच्चे शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। शासन की संचालित छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं का लाभ इनको नही मिल रहा है। राजस्व कर्मी प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर खुलेआम लूट कर रहे हैं। तहसील प्रशासन इनको संरक्षण देने का कार्य कर रहा है। दैवीय आपदा से हुए नुकसान का भी समय से मुआावजा नहीं दिया जा रहा है। वहीं खरवार सहायता समिति के जिलाध्यक्ष मुन्ना खरवार का कहना था कि हम लोगो को अपने जाति प्रमाण पत्र के लिए तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है।