चंदौली। नए वर्ष के उपलक्ष्य में जन सहयोग संस्था ने दलित बस्ती में गरीबों के बीच नये कपड़ों का वितरण कर नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। संस्था के अजीत कुमार सोनी व उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सोनी द्वारा ग्राम मधुबन के उसरापर के अनुसूचित जनजाति अति पिछड़े दैनिक जीवन के मजदूरी करने वाले कुछ मौसमी कार्य करने वाले परिवार के बच्चों में नये कपड़े व वृद्ध लोगो को कंबल का वितरण कर नए वर्ष का हर्षोल्लास मनाया गया। साथ ही साथ सभी उपस्थित लोगों को चॉकलेट वितरण किया गया। प्रीति ड्रेसेज के संचालक संजय जायसवाल द्वारा नए कपड़े वितरण करने हेतु प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सहयोगी अनवार अंसारी, दीपक मौर्या व रतन कुमार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्था के लोगों ने कहा कि हमारी लोगो से यही अपील है कि हम सभी लोगो के दुख दर्द को दूर नही कर सकते है। लेकिन इन्ही कार्यक्रमो द्वारा उनके चेहरे पर थोड़े समय के लिए खुशी जरूर ला सकते है। संस्था अपने स्तर से गरीब परिवार को सहयोग प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। और समय-समय पर लोगों को सहयोग व उनके बीच त्योहार को बनाकर उन्हे अपनेपन का एहसास कराती रहती है।
Related Articles
डीआरएम कार्यालय पर मॉकड्रिल का आयोजन
Post Views: 550 मुगलसराय। रेल मंडल संरक्षित रेल परिचालन के साथ साथ कार्यस्थल पर भी पूर्ण संरक्षा बनाये रखने को लेकर सदैव कार्यरत है। कार्यालय या अन्य कार्यस्थल पर किसी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मजबूत तैयारी रखने के क्रम में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एक फायर फाइटिंग ट्रेनिंग […]
चंदौली। वन विभाग ने मनाया पक्षी दिवस
Post Views: 337 चकिया। प्रदेश सरकार की पहल पर चंद्रप्रभा वन रेंज द्वारा राजदरी में राष्ट्रीय पक्षी दिवस का आयोजन विनोद पांडे वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में किया गया वही भारतीय पक्षी वैज्ञानिक डॉक्टर सलीम अली ने पक्षियों के प्रकार, उनके जीवन चक्र, आवास, सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया कि इस क्षेत्र […]
चंदौली।डा० अनिल यादव गोवर्धन श्री एवार्ड से सम्मानित
Post Views: 423 मुगलसराय। समाजसेवी एवं लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव को अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा समिति के सौजन्य से नमो नम: घाट पर आयोजित कार्यक्रम में कला, संस्कृति, साहित्य एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए गोवर्धनश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि समिति भिन्न.भिन्न […]