चंदौली

चंदौली। छोटे दिल से कोई बड़ा नहीं बनता: छत्रबलि


चकिया। बाबा जागेश्वर नाथ स्थित पीजी कॉलेज में शनिवार को 38 छात्र छात्राओं को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा स्मार्टफोन वितरण किया गया। छत्रबली सिंह ने कहा कि छोटे दिल से कोई बड़ा नहीं बन सकता और टूटे दिल से कोई आगे नहीं बढ़ सकता। सोच कभी भी छोटी नहीं होनी चाहिए। संकीर्ण सोच आपको कहीं नहीं ले जाती आप हमेशा अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। सरकारी नौकरी के पीछे न दौड़कर स्वयं रोजगार उत्पन्न कीजिए और दूसरों को भी रोजगार दीजिए। इसके लिए सरकार हमेशा आपके साथ है। यह काम तभी संभव होगा जब आप अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित हो और सकारात्मक सोचेंगे। साथ ही युवाओं को चाहिए कि हमेशा अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तैयार करें। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढऩे वाले छात्र ही अपने जीवन में नई ऊचाईयों को छूते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए अनुशासित होना बहुत जरुररी है। अनुशासन मेंं रहकर ही हम अच्छे कार्य कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक इंजीनियर प्रताप नारायण सिंह बच्चों को संबोधित किया। इस मौके पर कालेज के छात्रए छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान राजेश कुमार, प्राचार्य देव नारायण सिंह, सुभाष सिंह रामजनम, रमेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।