चंदौली। चकिया पुलिस व शहाबगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। दोनों थानों की संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान व जनपद चंदौली के अलग-अलग जगहों से चोरी के 10 बाइकों के साथ चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति वाहन अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के साथ वांछित वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के गठित टीम ने अलग अलग जगहों से चोरी हुए 10 बाइकों की बरामदगी करते हुए चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें चोरों की पहचान सचिन बियार निवासी पिपराकला बबुरी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र निवासी ग्राम भीषमपुर चकिया विजय कुमार निवासी पिपराकला बबुरी, दीपक कुमार निवासी पिपरी कला बबुरी के रूप में हुई हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि हम सभी का एक गिरोह हैं। जिसमे सचिन और छोटेलाल राजस्थान व चंदौली के भिन्न भिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल को चोरी करते है।
Related Articles
चंदौली।रास्ता व नाली निर्माण के लिए ईओ से लगाई गुहार
Post Views: 847 चंदौली। रास्ता निर्माण व जल निकासी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 9 लोहिया नगर वार्ड के निवासियों का एक दल शनिवार को अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से मिला। इस दौरान वार्डवासियों ने बताया कि पक्का मार्ग नहीं होने के कारण बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति कायम हो गयी है। नाली […]
चन्दौली। शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने मनायी पुण्यतिथि
Post Views: 652 मुगलसराय। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और भारत में कंप्यूटर क्रांति के नायक और पंचायत चुनाव के जन्मदाता राजीव गांधी की 30वी पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा राजीव गांधी जी की […]
चंदौली। बिना ठोस कारण के निरस्त ना करें ऋण आवेदन:डीएम
Post Views: 692 चंदौली। चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय ऋण मेले का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस ऋण मेले का आयोजन छह दिसम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों द्वारा वित्त पोषित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों […]