Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘जनतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत’, अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के नाम लिखा पत्र


, नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (16 अक्तूबर) को दिल्ली की जनता के नाम पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने ‘जन संपर्क अभियान’ की शुरुआत की है। इसके जरिये वह दिल्ली की जनता से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जनतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है।

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के नाम पत्र लिखकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पत्र में जनता से खुद को दोबारा सीएम चुनने और भाजपा की साजिशों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बुधवार (16 अक्तूबर) से जन संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए।

केजरीवाल ने जनता के नाम लिखा पत्र

अरविंद केजरीवाल ने जनता के नाम लिखे पत्र में भाजपा पर निशाना साधते हुए अपनी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए। केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया और उसका जवाब भी केजरीवाल ने दिया है।