News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, परिवार और सेलिब्रिटीज ने नम आंखों से दी विदाई


  1. सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे…। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। अशोक पंडित ने बताया कि सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। कंगना रनोट, अजय देवगन, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी। 
    • 09:07 PM, 09 Mar 2023

      मुंबई में हुआ सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, शामिल हुए परिजन और दोस्त

      सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया है। उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई है। कई कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, कई फैंस उनके निधन से सदमे में भी नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर… 

    • 08:57 PM, 09 Mar 2023

      वर्सोवा के श्मशान घाट में हुआ सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार

      वर्सोवा के श्मशान घाट में हुआ सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार

      हमेशा-हमेशा के लिए पंचत्तव में विलीन हुए सतीश कौशिक। सतीश बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो हमेशा लोगों को हंस्ते थे, लेकिन आज उन्होंने सबकी आंखें नम कर दी। वर्सोवा के श्मशान घाट में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनके परिवार और पूरे बॉलीवुड ने उन्हें अंमित विदाई दी।

    • 08:27 PM, 09 Mar 2023

      जिगरी यार का पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रोए अनुपम खेर

      जिगरी यार का  पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रोए अनुपम खेर

      सतीश कौशिक के निधन के बाद अनुपम खेर पूरी तरह टूट गए हैं। दोनों की दोस्ती कॉलेज के जमाने से चली आ रही थी। इतना ही नहीं दोनों एक साथ काम भी किया है। हालांकि अब दोनों की इस दोस्ती साथ हमेशा-हमेशा के लिए छूट गया।

    • 08:13 PM, 09 Mar 2023

      बॉलीवुड सितारों ने दिया सतीश कौशिक की अर्थी को कंधा

      बॉलीवुड सितारों ने दिया सतीश कौशिक की अर्थी को कंधा

      सतीश कौशिक की अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी है।  एक-एक हर फिल्मी सितारों ने  सतीश कौशिक की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान सबकी आंखें नम हुई।

    • 08:11 PM, 09 Mar 2023

      सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के पास बैठे अनुपम खेर, दोस्त का अंतिम समय में भी नहीं छोड़ा साथ

      एम्बुलेंस में सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के पास बैठे अनुपम खेर। उन्होंने दोस्त का अंतिम समय में भी साथ नहीं छोड़ा है।

    • 07:49 PM, 09 Mar 2023

      फूलों से सजी एंबुलेंस में निकली अंतिम यात्रा

      मुंबई में सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। फूलों से सजी एंबुलेंस के जरिए दिवंगत अभिनेता को वर्सोवा के श्मशान घाट ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

    • 07:13 PM, 09 Mar 2023

      घर पहुंचा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

      सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर। कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार। महज 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया से अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

    • 07:09 PM, 09 Mar 2023

      सलमान खान भी पहुंचे सतीश कौशिक के आखिरी दर्शन करने

      सलमान खान भी पहुंचे सतीश कौशिक के आखिरी दर्शन करने

      एक आखिरी बार सतीश कौशिक के दर्शन के लिए सलमान खान भी उनके घर पहुंचे। सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंच गया है।

    • 06:39 PM, 09 Mar 2023

      सफेद फूलों से सजी एम्बुलेंस पहुंची सतीश कौशिक घर

      मुंबई में सतीश कौशिक के आवास पर फूलों से सजी एम्बुलेंस पहुंची। कुछ ही देर में वर्सोवा में होगा अंतिम संस्कार।

    • 06:39 PM, 09 Mar 2023

      सतीश कौशिक को अंतिम श्रद्धाजंलि देने पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर भी आए नजर

      सतीश कौशिक को अंतिम श्रद्धाजंलि देने अभिनेता अभिषेक बच्चन पहुंचे है। उनके साथ अनुपम खेर और सिकंदर खेर भी नजर आ रहे है।

  • 06:36 PM, 09 Mar 2023

    अभिषेक बच्चन के गले लग इमोशनल हुए अनुपम खेर

    सतीश कौशिक के आखिरी दर्शन करने अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर भी पहुंचे एक्टर के घर।

  • 06:12 PM, 09 Mar 2023

    अर्जुन कपूर और बोनी कपूर पहुंचे सतीश कौशिक के घर

    अर्जुन कपूर और बोनी कपूर पहुंचे सतीश कौशिक के घर

    अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, अल्का याग्निक और शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारें सतीश कौशिक के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे।

  • 06:03 PM, 09 Mar 2023

    मुंबई पहुंचा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

    सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गया है। चार्टर्ड फ्लाइट मुंबई लैंड कर चुकी है। अब कुछ ही देर एक्टर के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उनके घर ले जाया जाएगा।

  • 05:43 PM, 09 Mar 2023

    ‘छतरीवाली’ रकुल प्रीत ने सतीश कौशिक को किया याद

    सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई पीढ़ियों के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम किया। कुछ वक्त पहले जी5 पर रिलीज हुई छतरीवाली में रकुल प्रीत सिंह ने उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। दिग्गज एक्टर के निधन पर रकुल ने भावुक पोस्ट लिखी है।

     

  • 04:57 PM, 09 Mar 2023

    राकेश रोशन, जॉनी लीवर ने दी श्रद्धांजलि

    सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार अब से कुछ देर में किया जाएगा। मुंबई के वर्सोवा में उनके अंतिम दर्शकों के लिए साथी कलाकार पहुंच रहे हैं। राकेश रोशन, जॉनी लीवर ने सतीश के घर जाकर श्रद्धांजलि दी।

  • 04:31 PM, 09 Mar 2023

    रॉनी स्क्रूवाला ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- दिल से नौजवान थे

    सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। अभिनेताओं से लेकर निर्माता और निर्देशक उनके निधन पर अफसोस जाहिर कर रहे हैं। अब रॉनी स्क्रूवाला ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा- दिल से नौजवान, हमेशा मुस्कुराते रहने वाले और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले, ऐसी उम्र में चले गये, जब उन्हें अभी बहुत काम करना बाकी थी। छतरीवाली पर उनके साथ काम करते समय कुछ वक्त गुजारा था।

  • 04:26 PM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस ने किया भावुक ट्वीट, दी श्रद्धांजलि

    सतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस ने एक भावुक ट्वीट किया है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • 03:44 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death: फैंस का टूट दिल, बोले- बहुत याद आओगे पप्पू पेजर

    सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक के फैंस भी काफी दुखी हो रहे हैं। लोग पोस्ट कर उनकी अत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

  • 03:35 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Passes Away: भावुक हुए अक्षय कुमार, कहा- चंदा मामा चले गए…

    चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के सेट पर उनकी सहज हंसी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मुझे यकीन है कि वह पहले से ही स्वर्ग में सभी को हंसा रहे होंगे। शांति

  • 03:28 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Passes Away: संजय कपूर हुए इमोशनल, लिखा ये नोट

    संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- बेहद दुखी और स्तब्ध। मेरी पहली फिल्म प्रेम का निर्देशन सतीश जी ने किया था और वह कितने प्रतिभाशाली निर्देशक/अभिनेता थे, उनके साथ इतनी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं और मैं यह पचा नहीं पा रहा हूं कि वह अब नहीं रहे। RIP सतीश जी, उनकी पत्नी शशि और उनकी बेटी को प्यार और शक्ति। आप हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे

  • 03:22 PM, 09 Mar 2023

    उर्मिला मातोंडकर ने की सतीश कौशिक की तारीफ

    सतीश कौशिक के लिए एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री से जितना मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाया। एक अच्छे डायरेक्टर होने के साथ-साथ वो एक बेहतरीन अभिनेता भी थे।

  • 03:18 PM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक के निधन पर बोले गोविंदा- मेरा पप्पू पेजर चला गया…

    सतीश कौशिक के निधन से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अब उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा ने दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, दीवाना मस्ताना के मेरे पप्पू पेजर के जाने की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं।

  • 03:07 PM, 09 Mar 2023

    अनिल कपूर जब बने सहारा, डूबते करियर को बचाया

    बॉलीवुड में अपनी मेहनत और लगन के दम पर मुकाम हासिल करने वाले सतीश कौशिक ने कई अच्छे रिश्ते भी बनाए। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर और अनिल कपूर के बारे में बात की थी और कहा था कि उनके लिए तरक्की और पैसे से ज्यादा रिश्ते मायने रखते हैं, जो उन्होंने इन दो भाइयों से सीखा।

  • 02:54 PM, 09 Mar 2023

    मुंबई में 5 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया है। शाम 5 बजे उनके मुंबई स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

    /

  • 02:47 PM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में होगा।

  • 02:39 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death Reason: अभिनेता की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस सक्रिय

    दिल्ली पुलिस अभिनेता की मौत से जुड़े मामले में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 7 और 8 तारीख को उन्होंने क्या-क्या किया। उनकी क्या-क्या गतिविधियां रही। पुलिस यह भी जानने के प्रयास में है कि जिस फॉर्म हाउस में सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी, वह वहां किस समय पर पहुंचे थे और वह किस से किस से मिले थे और वहां क्या-क्या हुआ था, जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।